बुधवार, नवंबर 04 2026 | 08:17:25 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एलआईसी को तीन गुना अभिदान

एलआईसी को तीन गुना अभिदान

jaipur: बीमा क्षेत्र की दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के मुकाबले 2.95 गुना शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। देश में यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ था, जिसके लिए 43,933.50 करोड़ रुपये की बोलियां लगीं।

इसमें सबसे अधिक बोलियां देसी निवेशकों ने लगाईं, जिनमें छोटे यानी खुदरा निवेशक अधिक रहे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बॉन्ड प्रतिफल में तेजी के बीच बढ़ते वैश्विक जोखिम को देखते हुए इससे दूरी ही बरती।

एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए जो हिस्सा रखा गया था, उसे जमकर प्रतिसाद मिला और छह गुना यानी 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां आईं। कर्मचारियों के हिस्से पर 4.4 गुना बोलियां लगीं और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के हिस्से को 12,450 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ 2 गुना अभिदान मिला।

आइपीओ के लिए करीब 73.3 लाख खुदरा आवेदन आए, जो देश में किसी भी आईपीओ के लिए अब तक के सबसे अधिक आवेदन रहे। रिलायंस पावर के आईपीओ को 2008 में लगभग 48 लाख खुदरा आवेदन मिले थे, जो अभी तक रिकॉर्ड था।

Check Also

Lincoln Pharmaceuticals Ltd. reports consolidated net profit of Rs. 57.50 crore in H1FY27, up 20.52% year-on-year

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का H1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 57.50 करोड़ रहा, सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि

  ·         कंपनी ने घरेलू बाजार में चार नए डिवीजन शुरू किए और खत्रज प्लांट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *