बुधवार, मई 13 2026 | 10:03:38 AM
Breaking News
Home / रीजनल / महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस व्हील्स की दो नई डीलरशिप

महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस व्हील्स की दो नई डीलरशिप

जयपुर। मल्टी-ब्रांड सर्टिफाइड यूज्ड कार कंपनी महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस व्हील्स लिमिटेड (Mahindra First Choice Wheels) (एमएफसीडब्लूएल) ने जयपुर के क्षेत्र में अपने नेटवर्क में दो नए आउटलेट आरके मोटर्स (बसंत बहार कॉलोनी, टोंक रोड) व विनायक कार्स (शॉपिंग सेंटर, जवाहर नगर) शामिल किए। उद्घाटन अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ग्रुप सीएफओ वीएस पार्थसारथी ने कहा कि जयपुर में प्रि-ओन्ड वाहनों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

यूज़्ड वाहन के बढ़ते सेगमेंट

हमें उम्मीद है कि हम इस परिवेश में और ज्यादा डीलरशिप्स शामिल करके एक संगठित आफ्टरमार्केट का निर्माण व विकास करेंगे। हम यूज़्ड वाहन के बढ़ते हुए सेगमेंट में एक मजबूत बाजार अंश प्राप्त करना चाहते हैं। कंपनी का मिशन यूज्ड कार की रिटेलिंग किए जाने के तरीके में परिवर्तन लाना है। कंपनी ने फ्रेंचाइजी आधारित बिजनेस मॉडल का विकास, सर्टिफाइड मल्टी-ब्रांड यूज्ड कार की वॉरंटी के साथ बिक्री एवं यूज्ड कार पर उपलब्ध सबसे विस्तृत वारंटी उत्पाद प्रदान करने जैसे प्रयास किए।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *