सोमवार, अक्तूबर 26 2026 | 09:53:07 AM
Breaking News
Home / रीजनल / गांव की गलियों में दौड़ाई गाड़ियां, युवक का पैर कुचला, जोधपुर रेफर
Vehicles were driven through the streets of the village, a young man's leg was crushed and he was referred to Jodhpur.

गांव की गलियों में दौड़ाई गाड़ियां, युवक का पैर कुचला, जोधपुर रेफर

बालोतरा से शुरू हुआ फाइनेंस कंपनी की गाड़ी उठाने का विवाद रविवार सुबह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अराबा दुदावता गांव में भारी हंगामे और खूनी संघर्ष में बदल गया। बिना नंबर की थार, स्कॉर्पियो, फॉरच्यूनर ने फिल्मी अंदाज में गांव की संकरी गलियों में तांडव मचाया।

इस दौरान तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से एक ग्रामीण का पैर बुरी तरह कुचल गया। गाड़ियों की भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें घरों व मंदिर में बंद कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार बालोतरा शहर में एक मकान के बाहर खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी को गुजरात से थार व स्कॉर्पियो में आए फाइनेंस कंपनी के कथित सीजर उठा ले गए थे। फॉरच्यूनर मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और अपने परिचितों को दी। गाड़ियों के जोधपुर की ओर जाने की खबर मिली। कल्याणपुर पुलिस को अलर्ट किया गया। मालिक के परिचितों ने भी तीन वाहनों से उनका पीछा शुरू कर दिया। ये वाहन कल्याणपुर में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर आगे निकल गए। नाकाबंदी तोड़ने के बाद वाहन चालक अराबा दुदावता गांव की तरफ भागे।

 

गांव की संकरी बंद गली में फॉरच्यूनर एक गड्ढे में फंसकर बंद हो गई। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने वहां मौजूद ग्रामीण विकास दवे का पैर कुचल दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी रोष दिखा। ग्रामीणों का आरोप था कि सुबह करीब 10 बजे गाड़ियां नाकाबंदी तोड़कर निकली थीं। पुलिस ने उनका पीछा नहीं किया। इसके अलावा, घटना के करीब 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती, तो यह हादसा टलता नहीं। कल्याणपुर थानाधिकारी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को डिटेन कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे युवकों को दबोच लिया। उन्हें पास के घरों व मंदिर में बंद कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास दवे को ग्रामीण कल्याणपुर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण घायल को आर्थिक मुआवजा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे।

Check Also

Biomedical waste openly scattered at Nahata Hospital

नाहटा अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट का खुलेआम बिखराव

बालोतरा : राजकीय जिला नाहटा अस्पताल की पार्किंग में बायोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन के बाहर कचरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *