शनिवार, सितंबर 19 2026 | 06:38:27 PM
Breaking News
Home / रीजनल / ग्राम विकास अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

बालोतरा. राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा बालोतरा ने ग्राम विकास अधिकारियों की विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी को ज्ञापन सौंपा. संघ ने ग्राम पंचायतों में चार्ज व्यवस्था में सुधार, वृक्षारोपण एवं नर्सरी लक्ष्यों पर पुनर्विचार, नियमित बैठकें शुरू करने, स्वच्छता कार्मिकों की उपलब्धता, हॉड्यूटी भत्ते का समय पर भुगतान तथा अवकाश के दिनों में अनावश्यक कार्यों से मुक्ति की मांग उठाई.

एसीईओ कलबी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, इस दौरान जिला अध्यक्ष आम सिंह भायल सहित संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Check Also

MoU between BIMTECH and the Institute of Actuaries of India (IAI) to enhance professional capabilities in carbon markets and climate finance

बिमटेक और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) के बीच एमओयू, कार्बन मार्केट्स और क्लाइमेट फाइनेंस में प्रोफेशनल कैपेबिलिटी बढ़ाने पर जोर

नेशनल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (IAI) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *