गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 12:18:02 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / वीआईएल की विदेशी संपत्ति बिकेगी

वीआईएल की विदेशी संपत्ति बिकेगी

मुंबई। वीडियोकॉन की ब्राजील की संपत्तियों (Videocon’s Brazilian properties) के लिए जर्मनी की विंटरशैल डीईए, ब्राजील की पेट्रो रियो और भारत के वेदांत सहित 11 बोलीदालाओं ने दिलचस्पी दिखाई है। इन संपत्तियों का मूल्य 2 अरब डॉलर है। अगर यह सौदा सफल रहता है तो ऋणदाताओं को वीडियोकॉन (Videocon) के कर्ज समाधान से अतिरिक्त 15,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जिससे कुल बकाये के करीब 40 फीसदी से ज्यादा की वसूली हो सकेगी।

भारतीय संपत्तियों को 3,000 करोड़ रुपये में हासिल करने की बोली जीत

वेदांत की होल्डिंग फर्म ट्विनस्टार पहले ही वीडियोकॉन (Videocon) की भारतीय संपत्तियों को 3,000 करोड़ रुपये में हासिल करने की बोली जीत चुकी है। इसने ऋणदाताओं को वीडियोकॉन की 6 फीसदी हिस्सेदारी देने की भी पेशकश की है। विंटरशैल ने समाधान योजना जमा कराने की समयसीमा को कम से कम एक महीना बढ़ाने का आग्रह किया है क्योंकि कंपनी को भूगर्भीय आंकड़े जांचने और आंतरिक बोर्ड से मंजूरी लेने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए। इधर पेट्रो रियो भी सक्रियता से संपत्तियों की जांच-परख में लगी है और कंपोस बेसिन के अधिग्रहण के लिए बोली भी संशोधित कर दी है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस संपत्ति के अधिग्रहण के लिए उत्सुक है।

बोली जमा कराने की समय सीमा जुलाई अंत तक बढ़ाने

उधर, ब्राजील की इनेवा एसए ने संपत्तियों के बारे में और जानकारी मांगते हुए बोली जमा कराने की समय सीमा जुलाई अंत तक बढ़ाने के लिए कहा है क्योंकि बोली लगाने के लिए उसे बोर्ड की मंजूरी लेनी होगी। बोलीदाता ने बीपीसीएल की सहायक इकाई और वीडियोकॉन (Videocon) की संयुक्त उपक्रम साझेदार भारत पेट्रो रिर्सोसेज से बात कराने का भी अनुरोध किया है ताकि सौदे को लेकर उसे भरोसा मिल सके।

एनएचएआई पर बढ़ रहा कर्ज, टोल राजस्व में कमी

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *