मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:09:54 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / क्या साउथ में डेब्यू करेंगे शाहरुख खान?

क्या साउथ में डेब्यू करेंगे शाहरुख खान?


नई दिल्ली. बॉलीवुड और टॉलीवुड का नाता पुराना और गहरा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने दक्षिण की फिल्मों में काम किया। अब किंग खान के रूप में मशहूर शाहरुख खान का भी साउथ इमं डेब्यू होने की खबरें है। शाहरुख जल्द ही साउथ की फिल्म थालापथी 63 में दिख सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान वो एटली कुमार के निर्देशन में थालापथी 63 में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी विलन के रोल में दिखेंगे। हालांकि शाहरुख के काम करने को लेकर अभी तक कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं हुई। वैसे शाहरुख खान का साउथ इंडस्ट्री के साथ पुराना नाता रहा है। थालापथी 63 एक स्पोट्र्स ड्रामा है जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय एक फुटबॉल कोच के रूप में दिखेंगे। उनके अलावा फिल्म में योगी बाबू, विवेक, आनंदराज जैसे अन्य कलाकार हैं। किंग खान की लोकप्रियता दक्षिण में भी है। शाहरुख के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे साउथ की फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। आलिया भट्ट एसएस राजामौली की मल्टीस्टारर मूवी RRR में नजर आने वाली हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *