सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 08:47:42 PM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / पीना चाहेंगे दुनिया की सबसे महंगी चाय? कीमत है 75,000 रुपये किलो

पीना चाहेंगे दुनिया की सबसे महंगी चाय? कीमत है 75,000 रुपये किलो

गुवाहाटी। क्या आपने ऐसी चाय का नाम सुना है, जिसकी कीमत 75,000 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो? जी हां, चाय की कीमत सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन भारत में चाय बन गई है। हम आपको एक ऐसी चाय के बार में बताने जा रहे हैं, जिसने कीमत के लिहाज से विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। दुनिया में सबसे महंगी बिकने वाली इस चाय का नाम ‘गोल्डन बटरफ्लाई’ है। ‘गोल्डन बटरफ्लाई’ के एक किलोग्राम के लिए 75,000 रुपये की बोली लगाई गई है। बता दें कि इस चाय की बोली ‘गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (जीटीएसी)’ द्वारा लगाई गई। इतनी कीमत में इस चाय को बेचकर जीटीएसी ने एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ‘गोल्डन बटरफ्लाई’ एक स्पेशल चाय है और इसे डिब्रूगढ़ के ‘डिकोम टी एस्टेट’ ने बनाया है।

असम टी ट्रेडर ने खरीदी यह चाय
गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर के सचिव दिनेश बियानी ने कहा कि इसे गुवाहाटी में चाय की सबसे पुरानी दूकान ‘असम टी ट्रेडर्स’ ने खरीदा है। वह इसे अब अपने ग्राहकों को बेचेंगे। उन्होंने बताया कि ‘असम टी ट्रेडर्स’ ने पहले भी नीलामी में रिकॉर्ड कीमतों पर कई स्पेशल चाय खरीदी हैं। बियानी ने कहा, ‘चाय की दुनिया में, इस ऑक्शन केंद्र ने एक ऐसी जगह की छवि बनाई है जहां कीमत की लिहाज से रिकॉर्ड तोड़ना आम बात है। जीटीएसी उन सभी विक्रेताओं को एक मौका दे रहा है जो अपनी चाय को लाभकारी कीमतों पर बेचना चाहते हैं। सबसे अच्छी चाय की हमेशा अच्छी मांग होती है और खरीदार उसके लिए हमेशा अच्छी कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं।’ बता दें कि इससे पहले गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर ने 31 जुलाई को ‘मैजान ऑर्थोडॉक्स गोल्डन टी’ बेचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके एक किलोग्राम के लिए 70,501 रुपये की बोली लगाई गई थी।

Check Also

Agreement for JFarm Adaptive Agriculture Research and Extension Center

JFarm अनुकूली कृषि अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के लिए समझौता

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *