शनिवार, सितंबर 26 2026 | 02:50:43 AM
Breaking News
Home / बाजार / इस धनतेरस-दीवाली पर नहीं खरीद पाएंगे सोना! कीमत 40 हजार रुपए के पार

इस धनतेरस-दीवाली पर नहीं खरीद पाएंगे सोना! कीमत 40 हजार रुपए के पार

नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन में सोने की खरीदारी करने वालों को इस खबर से झटका लगेगा। दीवाली और धनतेरस में सोना खरीदने वालों को इस बार ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने की कीमत आसमान छू रही है। बीते 12 दिनों में सोने की कीमत में 2750 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कीमत में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। पिछले 8 महीने में सोना 20 फीसदी महंगा हुआ है। बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में ये बढ़ोतरी अभी जारी रहेगी। दीवाली से पहले तक सोने की कीमत 40000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार करने की आशंका जताई जा रही है।

सोना हुआ महंगा
फेस्टिवल सीजन हर कोई सोने की खरीदारी करना चाहता है, लेकिन इस बार आपको सोना खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। हर दिन गोल्‍ड की कीमत नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। सोना 38600 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच गया है। वहीं मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि
जल्द ही ये कीमत 40,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर को पार कर सकता है। आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल सोने की कीमतों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल के शुरुआत में सोने की कीमत 31,500 रुपए था, जो अगस्त आते-आते 38,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

Check Also

Investors eyeing the expiry of anchor lock-in

गिरावट के बाद बाजार में दिखी रौनक, सेंसेक्स 287 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी में 0.48 प्रतिशत की तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *