बुधवार, मई 13 2026 | 07:00:11 AM
Breaking News
Home / राजकाज / मोदी सरकार की गलत नीतियों ने अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेला: मनमोहन सिंह

मोदी सरकार की गलत नीतियों ने अर्थव्यवस्था को मंदी में धकेला: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली| देश में आर्थिक मंदी जैसे बने हालत के कारण अब मोदी सरकार की नीतियां विपक्ष के निशाने पर आ गई है। जीडीपी में गिरावट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार की आर्थिक गलत नीतियों पर प्रश्न उठाया है। उन्होंने कहा कि आज अर्थव्यवस्था की हालत काफी चिंताजनक है। भारत इस रास्ते पर लगातार चलने का जोखिम नहीं उठा सकता जबकि भारत इसके विपरीत तेज गति से आगे बढ़ सकता है लेकिन मोदी सरकार के कुप्रबंधन से हम आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रहे हैं।’
पूर्व प्रधानंमत्री ने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि हमारी अर्थव्यवस्था नोटबंदी और जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने की गलती से अब भी उबर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि निवेशकों का भरोसा डगमगाया हुआ है। ये आर्थिक वसूली के आधार नहीं हैं।

पिछली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि

उन्होंने कहा, ‘आर्थिक हालात गंभीर रूप से चिंताजनक हैं। पिछली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि हम लंबे समय तक बने रहने वाली आर्थिक नरमी के दौर में हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह प्रतिशोध की राजनीति को त्याग कर मानव निर्मित संकट से अर्थव्यवस्था को निकालने के लिए सुधी जनों की आवाज सुने।’

Check Also

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *