मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 04:42:55 PM
Breaking News
Home / राजकाज / रीपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी, बढ़ सकती है EMI
0.35 percent increase in repo rate, EMI may increase

रीपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी, बढ़ सकती है EMI

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई कम करने के इरादे से बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रीपो रेट में 0.35 फीसदी की एक और बढ़ोतरी कर इसे 6.25 फीसदी कर दिया। उम्मीद के अनुरूप नीतिगत दर में वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ी है और यह रीपो दर के अपने उच्च स्तर पर पहुंच जाने का संकेत देता है।

मई के बाद लगातार पांचवीं बार रीपो दर में वृद्धि

RBI ने मई के बाद लगातार पांचवीं बार रीपो दर में वृद्धि की है। इस दौरान रीपो दर चार फीसदी से बढ़कर 6.25 फीसदी पर पहुंच चुका है। दर वृद्धि से मकान, वाहन और अन्य कर्जों की मासिक किस्त एक बार फिर बढ़ सकती है। रीपो दर वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये रिजर्व बैंक से कर्ज लेते हैं। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के वृद्धि दर अनुमान को सात फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।

6.25 फीसदी करने का निर्णय

मौद्रिक नीति समिति (monetary policy committee) की सोमवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए MPC ने नीतिगत दर रीपो को 0.35 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी करने का निर्णय किया है।’ रीपो दर में इस वृद्धि दर के साथ स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर समायोजित होकर छह फीसदी और सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर तथा बैंक दर 6.50 फीसदी हो गई है। हालांकि, रीपो दर में वृद्धि की यह गति पिछली चार बार की वृद्धि के मुकाबले कम है जो कि बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही है।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *