बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:31:30 PM
Breaking News
Home / राजकाज / चीन-भारत के बीच 128 व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर

चीन-भारत के बीच 128 व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर

बीजिंग| चीनी वाणिज्य मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने दिल्ली में चीन-भारत व्यापारिक परियोजना के हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया। दोनों पक्षों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लिया। बताया जाता है कि इस बार दोनों पक्षों ने 128 व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसका कुल मूल्य 3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के विदेशी व्यापार विभाग के अधिकारी ल्यू छांगयू ने कहा कि चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा दोनों नेताओं की सहमति के कार्यान्वयन, मित्रता और सहयोग मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है। इस बार प्रतिनिधिमंडल बहुत सारे ऑर्डर के साथ भारत आया है। विश्वास है कि इससे दोनों देशों के लोगों को फायदा मिलेगा।

भारत और चीन के बीच आर्थिक संबंध मजबूत

भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ की कार्यकारी समिति के सदस्य सानी ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि में चीन के योगदान पर भारत बड़ा ध्यान देता है। भारत और चीन के बीच आर्थिक संबंध मजबूत हैं और दोनों पक्षों के समान हितों के अनुरूप है। विश्वास है कि भारत-चीन आर्थिक संबंधों में प्रगति अवश्य होगी।

Check Also

Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *