शनिवार, मई 30 2026 | 05:07:13 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बांसवाड़ा में बनेंगे 3 एनिकट, भीलवाड़ा व टोंक में होंगे मरम्मत कार्य

बांसवाड़ा में बनेंगे 3 एनिकट, भीलवाड़ा व टोंक में होंगे मरम्मत कार्य

42 करोड़ रुपए की लागत से होंगे कार्य

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा जिले में एनिकट निर्माण के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे जिले की अरथुना तहसील में गोरवपाड़ा (गोविंदपुरा) एनिकट, गढ़ी तहसील में चाप नदी पर खेड़ा एनिकट और सज्जनगढ़ तहसील में हिरण नदी के पास सेवनिया एनिकट का निर्माण होगा।

गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए 22.75 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी दी है। इससे क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। एनिकट से नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

भीलवाड़ा और टोंक में भी होंगे कार्य

मुख्यमंत्री ने टोंक के बीसलपुर प्रोजेक्ट और भीलवाड़ा के बनेड़ा स्थित मेजा डेम की मुख्य नहर पर भी मरम्मत के कार्य कराने की स्वीकृति दी है। इसमें 20.32 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट भाषण 2023-24 में एनिकट निर्माण के लिए घोषणा की थी।

Check Also

Tech Mahindra signs MoU with Marwari University to promote skill-based advanced tech education

टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

राजकोट. टेक महिंद्रा ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू कर छात्रों को नई तकनीकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *