बुधवार, अक्तूबर 28 2026 | 07:27:00 AM
Breaking News
Home / रीजनल / लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम
Vantara's special arrangement for the treatment of elephants in Laos

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

मोबाइल वेटरनरी यूनिट से बीमार-घायल हाथियों का होगा इलाज, विशेष अस्पताल भी बनेगा

लुआंग प्रबांग. लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत हाथियों के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है और वनतारा ने पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट उपलब्ध कराई है। गंभीर और लंबे इलाज की जरूरत वाले हाथियों के लिए एक विशेष अस्पताल भी बनाया जाएगा।

लाओस में फिलहाल करीब 400 जंगली और 400 से ज्यादा पालतू हाथी हैं और दोनों की संख्या लगातार घट रही है। कार्यक्रम के तहत जंगली और देखरेख में रह रहे, दोनों तरह के हाथियों के इलाज और संरक्षण पर काम किया जाएगा। इसी दौरान 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को भी बचाया गया है। वर्षों तक लकड़ी ढुलाई और बाद में पर्यटकों के लिए इस्तेमाल की गई इस हथिनी को अब मांडलाओ में देखभाल और इलाज के साथ सुरक्षित जीवन मिलेगा।

Check Also

The Supreme Court has issued strong remarks against Rajasthan officials in the Jojri pollution case, expressing displeasure over inaccurate reports on the length and width of rivers.

जोजरी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान के अधिकारियों पर सख्त टिप्पणी, नदियों की लंबाई-चौड़ाई पर गलत रिपोर्ट से नाराजगी

प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन लीज देने के मामले पर भी सुनवाई, प्रदूषण नियंत्रण के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *