बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:10:36 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / सैमसंग क्रिस्टल यूएचडी, अनबॉक्स मैजिक 3.0 शृंखला
Samsung Crystal UHD, Unbox Magic 3.0 Series

सैमसंग क्रिस्टल यूएचडी, अनबॉक्स मैजिक 3.0 शृंखला

नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) ने भारत में नई क्रिस्टल 4के यूएचडी (Samsung Crystal 4K UHD TV) और अनबॉक्स मैजिक 3.0 (Unbox Magic 3.0 Series) शृंखला स्मार्ट टीवी (Samsung Smart TV) लॉन्च की। क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी (Samsung Crystal 4K UHD TV) के विभिन्न मॉडल 43 से 75 इंच तक में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत क्रमश: 44,400 से 2,37,900 रुपए तक होगी।

32 इंच और 43 इंच स्क्रीन में उपलब्ध

नया स्मार्ट टीवी (Samsung Smart TV) खासतौर से ओटीटी प्लेटफार्मो को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां दर्शक इसका बिना किसी रुकावट के आनंद उठा सकते हैं। अनबॉक्स मैजिक 3.0 रेंज (Samsung Unbox Magic 3.0 Series) 20,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी और इसकी अधिकतम कीमत 41,900 रुपए होगी। यह दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में उपलब्ध होगा। यह जानकारी सैमसंग इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुलन ने दी।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *