रविवार, जून 14 2026 | 02:50:37 PM
Breaking News
Home / बाजार / स्टेट बैंक ने अल्पावधि कर्ज पर एमसीएलआर दर 0.05- 0.10 प्रतिशत घटाई
State Bank reduced MCLR rate by 0.05- 0.10 percent on short-term debt

स्टेट बैंक ने अल्पावधि कर्ज पर एमसीएलआर दर 0.05- 0.10 प्रतिशत घटाई

मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने कम अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 से लेकर 0.10 प्रतिशत तक कटौती (SBI reduced MCLR rate) की है। यह कटौती 10 जुलाई से लागू होगी।

एसबीआई की ब्याज दर 6.65 प्रतिशत वार्षिक

एसबीआई के जारी वक्तव्य में कहा गया है कि एमसीएलआर में यह कटौती (SBI reduced MCLR rate) तीन माह तक के लिये दिये जाने वाले कर्ज (SBI short-term debt) पर लागू होगी। इसका मकसद कर्ज उठाव और मांग को बढ़ावा देना है। एमसीएलआर में की गई इस कटौती के बाद तीन माह तक की अवधि के कर्ज पर बैंक की ब्याज दर घटकर 6.65 प्रतिशत वार्षिक रह जायेगी। यह दर बैंक की बाहरी बेंचमार्क आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) के बराबर हो गई है। स्टेट बैंक की एमसीएलआर दर में की गई यह लगातार 14वीं कटौती है। इस कटौती के बाद भी यह दर बाजार में सबसे कम है।

Check Also

Prudent Launches Edge+, an AI-Enabled Platform That Revolutionizes Mutual Fund Distributors' Ways to Grow Their Businesses

म्युच्युअल फंड वितरकों को उनके बिजनेस को बढ़ाने की क्रान्ति लानेवाले edge+ ए.आई. सक्षम प्लैटफॉर्म का प्रुडंट द्वारा शुभारम्भ

एक इंटिलिजंट मंच. छह सशक्त मोड्युल्स. अब आपकी प्रतिस्पर्धा क्षमता सुपरचार्ज होगी. Ahmedabad- म्युच्युअल फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *