रविवार, जून 14 2026 | 02:46:41 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लुमिनस पॉवर के साथ सचिन तेंदुलकर के 10 साल पूरे
Sachin Tendulkar completes 10 years with Luminous Power

लुमिनस पॉवर के साथ सचिन तेंदुलकर के 10 साल पूरे

नई दिल्ली। लुमिनस पॉवर टेक्नोलोजी (Luminous Power Technology) ने क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर (Cricket star Sachin Tendulkar) के साथ दस सालों का उल्लेखनीय सफर पूरा कर लिया है। इस साझेदारी की खुशी में ब्रांड ने ज्यादा उज्जवल भविष्य के वादे के साथ 2 डिजिटल फिल्में रिलीज की हैं। एक डिजिटल फिल्म में सचिन (Sachin Tendulkar) अपने सिद्धांत के बारे में बता रहे हैं। वो बता रहे हैं कि जीत या सफलता एक व्यक्ति पर नहीं, अपितु पूरी टीम पर निर्भर करती है और लुमिनस ब्रांड (Luminous Power) के साथ एक दशक लंबे सफर में इसी सिद्धांत ने मुख्य भूमिका निभाई।

2 डिजिटल Films रिलीज

इस वीडियो में सचिन और लुमिनस का साझा सफर तथा उनके द्वारा मिलकर हासिल की गई उपलब्धियां दिखाई गई हैं। इस अवसर पर प्रस्तुत की गई दूसरी शॉर्ट फिल्म सचिन तेंदुलकर और लुमिनस ब्रांड के बीच लंबी व मजबूत साझेदारी के प्रति पारस्परिक सम्मान व आभार प्रदर्शित करती है।

Luminous भारत में सबसे लोकप्रिय होम इलेक्ट्रिकल ब्रांड्स

लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजी (Luminous Power) के मैनेजिंग डायरेक्टर विपुल सभरवाल (Vipul Sabarwal) ने कहा कि जिस प्रकार सचिन लीजेंड के रूप में निरंतर विकसित होते गए और अपना वर्चस्व बनाए रखा। उसी प्रकार लुमिनस (Luminous Power) भारत में सबसे लोकप्रिय होम इलेक्ट्रिकल ब्रांड्स में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित करता गया। हमें गर्व है कि सचिन हमारे ब्रांड से जुड़े हैं। उपभोक्ताओं के साथ गहरा संबंध विकसित करने में उनका निरंतर सहयोग लुमिनस को नए आयामों पर ले जा रहा है। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को लुमिनस पॉवर टेक्नोलॉजी का ब्रांड एम्बेसडर 2010 में बनाया गया। 10 सालों तक की यह सफल साझेदारी अपनी श्रेणी में प्रथम है।

लुमिनस की कॉन्टैक्टलेस कस्टमर सर्विस

Check Also

The Government of India has issued a commemorative postage stamp in honour of the late Shri Tejmal Ji Mangal, founder of the Mangal Parivar.

भारत सरकार ने मंगल परिवार के संस्थापक स्वर्गीय तेजमल मंगल के सम्मान में जारी किया स्मारक डाक टिकट

जयपुर. भारत सरकार ने गुजरात के प्रतिष्ठित ‘मंगल परिवार’ की व्यावसायिक विरासत को सम्मानित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *