गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:59:08 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ब्लेंडर्स प्राइड ने लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन पैक
Blenders Pride launches limited edition pack

ब्लेंडर्स प्राइड ने लॉन्च किया लिमिटेड एडिशन पैक

नई दिल्ली। प्रीमियम इंडियन व्हिस्की की श्रेणी में अग्रणी, सीग्रम्स के ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride) ने त्योहारी सीजन के लिए प्रसिद्ध डिजाइनर शांतनु और निखिल के साथ मिलकर एक लिमिटेड-एडिशन पैक पेश किया है। लिमिटेड-एडिशन पैक डिजाइनरों के बेहतरीन शिल्प को पेश करता है। इन डिजायनर्स ने एक बोल्ड और अनूठी शैली के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है, जो माय क्राफ्ट, माय प्राइड के रूप में सामने आती है।

ब्लेंडर्स प्राइड शानदार व्हिस्की

लिमिटेड-एडिशन पैक के लॉन्च पर बोलते हुए, कार्तिक मोहिंद्रा, चीफ मार्केटिंग आफिसर, पेरनोड रिकार्ड इंडिया, ने कहा, ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride) लिमिटेड-एडिशन पैक हमारी शानदार व्हिस्की और डिजाइनर जोड़ी शांतनु (Shantanu) और निखिल (Nikhil) के साथ हमारी साझेदारी के जरिए पेश किए गए उत्तम शिल्प कौशल का उत्सव है। डिजाइनर शांतनु और निखिल ने कहा, यह हमारी विरासत और कारीगरी का एक अनूठा नमूना है जो शिल्प की श्रेष्ठता को प्रदर्शित करता है। यह साझेदारी हमारे लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है। इसने हमें पूरी रचनात्मक स्वतंत्रता दी है और हमें एक ऐसा डिजाइन तैयार करने में मदद की है जिसे हम पूरे भारत में प्रदर्शित कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

बॉलीवुड में धारा के विपरीत चलना आसान नहीं : इमरान हाशमी

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *