गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:42:47 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / श्री सीमेंट के ‘प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत, शहीद जवानों के परिजन को मुफ्त सीमेंट 
Shree Cement's Project Naman begins

श्री सीमेंट के ‘प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत, शहीद जवानों के परिजन को मुफ्त सीमेंट 

नई दिल्ली। सीमेंट कंपनी (Cement company) श्री सीमेंट (Shree cement) की अनोखी सेवा पहल का लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने औपचारिक रूप से ‘प्रोजेक्ट नमन (Project Naman) का उद्घाटन किया। यह परियोजना श्री सीमेंट (Shree cement) की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसके जरिये भारतीय आम्र्ड फोर्स के परिवारों को मुफ्त सीमेंट प्रदान किया जाएगा। पिछले 20 वर्षों में आम्र्ड फोर्स में देश की सेवा के दौरान शहीद हुए सैनिकों (Martyr soldier) के परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। विजय दिवस (Vijay Divas) के रूप में नमन परियोजना का लोकार्पण किया गया, जो 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भारत को जीत दिलाने एवं भारतीय सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए 16 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है।

नमन योजना : शहीद जवानों के परिजन को घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट

श्री सीमेंट (Shree cement) के संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशांत बांगड़ (shree cement prashant bangar) ने कहा कि नमन योजना (Project Naman) के तहत एक जनवरी 1999 से लेकर एक जनवरी 2019 (20 वर्ष) के बीच देश के लिए शहीद हुए शहीद जवानों के एक परिजन को, अपनी जमीन पर 4 हजार वर्गफुट तक का घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट प्रदान (Free cement) किया जाएगा। इस योजना के तहत शहीदों के परिवार के सदस्य पूरे देश में फैले किसी भी श्री सीमेंट (Shree cement)  की उत्पादन इकाई से मुफ्त में सीमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

मांग बढऩे से मजबूत हो रही सीमेंट कंपनियों की बुनियाद

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *