गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:31:17 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मूसी रानी सागर का जीर्णोद्धार कराएगी अशोक लीलैंड

मूसी रानी सागर का जीर्णोद्धार कराएगी अशोक लीलैंड

अलवर. भारत की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी और हिंदुजा समूह की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लीलैंड हिंदुजा फाउंडेशन के साथ मिल कर राजस्थान में अलवर स्थित बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल मूसी रानी के जीर्णोद्धार का महत्वपूर्ण काम कराएगी। अलवर में अशोक लेलैंड का बस की बॉडी बनाने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लांट है। यह प्रोजेक्ट इस प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए किए जा रहे कामों का ही एक हिस्सा है। इस जीर्णोद्धार के लिए अशोक लेलैंड, हिंदुजा फाउंडेशन और मोनाको फाउंडेशन प्रिंस अल्बर्ट 2 की ओर से पैसा दिया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट चेन्नई के एक एनजीओ एनवॉयरमेंटलिस्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पूरा किया जाएगा। इस एनजीओ ने जीर्णोद्धार के काम के लिए पुरातत्व सवेक्षण विभाग, वन विभाग और अलवर नगर निगम से सभी तरह की अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं।  इस प्रयास के बारे में अशोक लेलैंड के प्रेसीडेंट ईएसजी, कम्युनिकेशंस एंड सीएसआर एन वी बालचंदर ने कहा, ‘अशोक लेलैंड और हिन्दूजा फाउंडेशन समाज और समुदाय की सेवा के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। इस लक्ष्य का अहम हिस्सा हमारे स्मारकों की देखरेख भी है जो हमारे समृद्ध इतिहास का प्रतीक हैं। जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद ये स्मारक अपने प्राचीन वैभव को फिर से हासिल कर सकेंगे और स्थानीय लोगों के लिए गर्व का कारण बनेंगे।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *