गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:04:50 AM
Breaking News
Home / बाजार / कॉइनस्विच ने 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया

कॉइनस्विच ने 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया

नई दिल्ली : कॉइनस्विच ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 100वें कॉइन को सूचीबद्ध किया है, जो यूजर्स को बिटकॉइन, एथेरियम और शीबा इनु जैसे लोकप्रिय कॉइन के अलावा भारतीय रुपये में क्रिप्टो एसेट्स की एक व्यापक और विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। अब यूजर्स सुरक्षित निवेश संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इन क्रिप्टो एसेट्स को भारतीय रुपये में खऱीद और बेच सकते हैं। कॉइनस्विच, नए एसेट्स को सूचीबद्ध करते हुए भी निवेशक की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। कंपनी ने हाल ही में रिस्कोमीटर फीचर लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को नई या संभावित अस्थिरता वाला क्रिप्टो खरीदने से पहले चेतावनी दी जा सके। इस प्रक्रिया में कॉइन की उत्पत्ति, उपयोगिता और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर जोखिम के स्तर का आंकलन किया जाता है। यह अतिरिक्त व्यवस्था यूजर्स की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें सूझ-बूझ के साथ फैसला लेने की क्षमता प्रदान करती है। कॉइनस्विच के सीईओ और को-फाउंडर, आशीष सिंघल ने कहा कि, “कॉइनस्विच में, हम अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी कॉइन को सूचीबद्ध करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करते हैं। कई विकल्पों को मुहैया कराने के साथ, हमारे लिए यूजर की सुरक्षा और शिक्षा सभी व्यावसायिक निर्णयों के मुकाबले सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है। आज, हमें अपने 18 मिलियन यूजरज़ को 100 क्रिप्टो एसेट्स को भारतीय रुपये में खरीदने और निवेश करने का मौका प्रदान करके खुशी हो रही है। यूजर हमारे कॉइनस्विच ब्लॉग और यूट्यूब चैनल जैसे शैक्षिक प्लेटफॉर्म से इन कॉइनज़ के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर पूरी समझदारी से निवेश संबंधी निर्णय ले सकते हैं।”

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *