गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:59:01 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन ने केडीपी पेन टु पब्लिश के 5वें एडिशन की समय सीमा बढ़ाई

अमेजन ने केडीपी पेन टु पब्लिश के 5वें एडिशन की समय सीमा बढ़ाई

जयपुर| अमेजन ने किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग (केडीपी) पेन टू पब्लिश कॉन्टेस्ट की एन्ट्रीज़ को जमा करने की अंतिम समय सीमा एक और महीने के लिए 10 अक्टूबर 2022 तक बढ़ाने की घोषणा की है। प्रतियोगिता का 5वें एडिशन का आयोजन उत्साही लेखकों का एक बेहतरीन ऑथर बनने के अपनेii सपने को हकीकत में बदलने के सपने के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य के साथ इस साल जुलाई में शुरू किया गया था। अमेजन केडीपी की इस फ्लैगशिप प्रतियोगिता के 5 वें संस्करण में सुदीप नागरकर, सुधा नायर, सत्य व्यास, विजय काकवानी और नागा चोकन सहित प्रसिद्ध लेखकों का एक निर्णायक पैनल होगा।

इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी सरल है। प्रतिभागी ऑफिशियल अमेजन केडीपी पेज पर साइन अप कर सकते हैं और केडीपी सर्विस का उपयोग कर केवल अंग्रेजी, हिंदी या तमिल भाषाओं में प्रतिभागियों द्वारा लिखित मूल, अप्रकाशित ईबुक अपलोड कर सकते हैं। प्रविष्टियों में ई-बुक की जानकारी में पेनटूपब्लिश5 कीवर्ड शामिल होना चाहिए और सभी ई-बुक आईफोन, आईपैड, एंड्रॉयड फोन और टैबलेट, पीसी और मैक के साथ-साथ किंडल ई-रीडर के लिए निःशुल्क किंडल ऐप्स पर उपलब्ध होंगी।

केडीपी पेन टू पब्लिश प्रतियोगिता इच्छुक लेखकों के लिए अपने साहित्यिक सपनों को पूरा करने और नकद पुरस्कार जीतने का मौका पाने का एक प्रवेश द्वार है। इस बार अमेजन केडीपी पेन टू पब्लिश 30 विजेताओं की घोषणा करेगा। इसमें प्रत्येक भाषा में टॉप 10 विजेताओं को चुना जाएगा, जिन्हें रोमांचक नकद पुरस्कार प्राप्त होंगे। विजेता प्रविष्टि को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि प्रथम उपविजेता को 50,000 रुपये और द्वितीय उपविजेता को 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टॉप 10 में से अन्य सात प्रतिभागियों में प्रत्येक को 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। प्रविष्टियों का निर्धारण करने के लिए प्रमुख मानदंडों में मौलिकता, रचनात्मकता, लेखन की गुणवत्ता के साथ-साथ ग्राहकों की प्रतिक्रिया शामिल है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *