गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:30:53 AM
Breaking News
Home / राजकाज / अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13.5% की दर से बढ़ी देश की जीडीपी

अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 13.5% की दर से बढ़ी देश की जीडीपी

नई दिल्ली| देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 13.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। यह पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की अप्रैल-जून तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही थी। इस साल जनवरी से मार्च के बीच देश का आर्थिक विकास दर 4.1 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट  4.8 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 49 फीसदी रहा था। कृषि क्षेत्र का विकास दर 2.2 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 4.5 फीसदी रहा था।

कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 16.8 फीसदी रहा है जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 71.3 फीसदी रहा था। इसी तरह ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट  25.7 फीसदी रहा है जो 2021-22 की पहली तिमाही में 34.3 फीसदी रहा था। फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2  फीसदी रहा है जो बीते वर्ष की पहली तिमाही में 2.3 फीसदी रहा था।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *