मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:41:38 PM
Breaking News
Home / राजकाज / डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड
Air India will buy 250 aircraft from Airbus

डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख रुपये का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड

Jaipur. एयर इंडिया (Air India) की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान एक यात्री के कथित तौर पर एक महिला सहयात्री पर पेशाब (piss on air india female hitchhiker) करने की घटना के संदर्भ में विमानन नियामक डीजीसीए (aviation regulator dgca) ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate general of Civil Aviation) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि उस विमान के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना

इसके साथ ही उसने कहा कि 26 नवंबर, 2022 को हुई इस घटना के संदर्भ में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहने पर एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए के संज्ञान में यह मामला चार जनवरी को आने पर एयर इंडिया को नोटिस जारी किया गया था। नियामक ने यह कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए की है।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *