शनिवार, सितंबर 26 2026 | 07:52:24 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सैनी, कुशवाह समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता
Talks with representatives of Saini, Kushwaha community

सैनी, कुशवाह समाज के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक हरिमोहन मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को अंबेडकर भवन स्थित निदेशालय के सभागार में सैनी, माली और कुशवाह समाज के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। बैठक में सैनी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा 12 प्रतिशत आरक्षण, अलग से लव कुश कल्याण बोर्ड के गठन, समाज के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधा आदि की मांग की गई।

महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण बोर्ड का कर चुके गठन

मीना द्वारा बताया गया कि आपकी पूर्व मांगों में से राज्य सरकार द्वारा दो मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले कल्याण बोर्ड का गठन किया गया और 19 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित कर चुकी है। मीना ने प्रतिनिधियों को उनकी मांगों से उच्च स्तर को अवगत कराने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पिछड़ी जाति, रीना शर्मा, उप निदेशक सुरेन्द्र गजराज सहित अलग-अलग क्षेत्रों से आए सैनी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Check Also

Fourth edition of TEDx IIHMR U on August 21 with the theme 'Ignite the Unseen'

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव, 101 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

जयपुर: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर के सहयोग से गुरुवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *