बुधवार, सितंबर 23 2026 | 09:42:58 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव, 101 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
Fourth edition of TEDx IIHMR U on August 21 with the theme 'Ignite the Unseen'

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव, 101 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

जयपुर: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर के सहयोग से गुरुवार को पी.डी. अग्रवाल ब्लड डोनेशन ड्राइव 2026 का आयोजन किया। ब्लड डोनेशन ड्राइव में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और एनएसएस वॉलंटियर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। कैंप के लिए कुल 172 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 101 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक ब्लड डोनेट किया।

ब्लड डोनेशन के जरिए सर्जरी, ट्रॉमा केयर और अन्य लाइफ सेविंग मेडिकल ट्रीटमेंट के समय ब्लड की जरुरत वाले मरीजों की मदद की गई। ब्लड डोनेशन से पहले सभी पार्टिसिपेंट्स का मेडिकल फिटनेस चेकअप करा गया जिसमें हीमोग्लोबिन लेवल और शरीर के वजन से जुड़ी आवश्यकताओं को शामिल किया गया।

कुल 101 सक्सेसफुल ब्लड डोनर्स में 68 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल रहे | यह आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कम्युनिटी की मजबूत पार्टिसिपेशन को दर्शाता है और वॉलंटरी ब्लड डोनेशन के जरिए लोगों की मदद करने तथा कम्युनिटी की हेल्थकेयर जरूरतों में सहयोग की भावना को सामने लाता है।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा, “ ब्लड डोनेशन उन सबसे आसान, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है, जिसके जरिए हम लोगों की जान बचाने में योगदान दे सकते हैं। हमारा मानना है कि शिक्षा का दायरा सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहे । यह लोगों को समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील योगदान देने के लिए भी प्रेरित करे। स्वर्गीय श्री पी.डी. अग्रवाल जी की याद में इस ड्राइव का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कम्युनिटी के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को एक साथ जोड़ता है।”

इस पहल में 39 एनएसएस वॉलंटियर्स ने सहयोग किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टिसिपेंट्स के रजिस्ट्रेशन, ब्लड डोनर्स की सहायता, कोऑर्डिनेशन और अवेयरनेस से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएमएच के साथ सहयोग से यूनिवर्सिटी को हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की मदद से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने में सहयोग मिला।

इस कैंप ने यूनिवर्सिटी कम्युनिटी में वॉलंटियरिज्म की भावना को भी सामने रखा। रक्तदाताओं में अलग-अलग एकेडमिक प्रोग्राम्स और विभागों से जुड़े स्टूडेंट्स और अन्य सदस्य शामिल थे। यह पहल स्टूडेंट्स और स्टाफ के बीच सामाजिक जिम्मेदारी, जनसेवा और कम्युनिटी एंगेजमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में यूनिवर्सिटी के प्रयासों को दर्शाती है।

Check Also

Bank of India awarded the third prize of Rajbhasha Kirti Puraskar 2025-26

बैंक ऑफ़ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 का तृतीय पुरस्कार

नवी मुंबई.  बैंक ऑफ़ इंडिया को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *