मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 06:31:37 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मर्सिडीज़-बेंज ने पुणे में अपने नए लग्ज़ुरियस ‘कस्टमर एक्सपीरिएंस सेंटर’ में टॉप एंड डायनामिक ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी लॉन्च की

मर्सिडीज़-बेंज ने पुणे में अपने नए लग्ज़ुरियस ‘कस्टमर एक्सपीरिएंस सेंटर’ में टॉप एंड डायनामिक ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी लॉन्च की

ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी का शुरुआती मूल्य 1.39 करोड़ रु. है

पुणे: भारत के सबसे डिज़ायरेबल लग्ज़री कार निर्माता मर्सिडीज़-बेंज इंडिया ने आज अपने ग्लोबल पोर्टफोलियो में अत्यधिक डिज़ायरेबल और डायनामिक लग्ज़री बीईवी, ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी पेश की। ईक्यूई एसयूवी मर्सिडीज़-बेंज के लग्ज़री पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए भारत के लिए इसके आकर्षक बीईवी रोडमैप को प्रदर्शित करती है। एसयूवी अवतार में नई ईक्यूई 500 अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा स्पेशियस वाहन है, और लग्ज़री स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है, साथ ही इसमें अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी के साथ इलेक्ट्रिफाईंग डिज़ाईन भी है। ईक्यूई 500 एसयूवी में स्पोर्टी कैरेक्टर के साथ विशाल और वैरिऐबल स्पेस एवं चुस्त और लंबी रेंज की ड्राईविंग डायनामिक्स दी गई हैं। इसके अलावा, इसके इंटीरियर बहुत आकर्षक हैं, और अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी के साथ समझदार एप्वाईंटमेंट्स दिए गए हैं, जो फ्लैगशिप ईक्यूएस में पाए जाते हैं।

मर्सिडीज़-बेंज का चार्जिंग नेटवर्क 2023 की चौथी तिमाही तक भारत में हर ईवी ग्राहक को उपलब्ध हो जाएगाः

मर्सिडीज़-बेंज भारत में हर ब्रांड के ईवी ग्राहक को अपना सबसे विशाल ओईएम-बैक्ड ‘अल्ट्रा-फास्ट’ चार्जिंग नेटवर्क उपलब्ध करा देगी। वो देश में चुनिंदा मर्सिडीज़-बेंज फ्रैंचाईज़ी पर जाकर इस सशुल्क सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अब सभी ईवी मालिकों को शोरूम के खुले रहने के दौरान अपनी कार की चार्जिंग के साथ मर्सिडीज़-बेंज फ्रैंचाईज़ी के अतुलनीय लग्ज़ुरियस अनुभव और मर्सिडीज़ कैफे, वाई-फाई एवं पर्सनलाईज़्ड ट्रीटमेंट पाने का अवसर मिलेगा। ये सुविधा एक एग्रीगेटर मोबाईल एप्लीकेशन की मदद से प्राप्त की जा सकेगी। मर्सिडीज़-बेंज के ग्राहक साल 2023 के अंत तक कॉम्प्लिमेंटरी चार्जिंग का आनंद लेते रहेंगे।

नया कस्टमर एक्सपीरिएंस सेंटरः क्योरेटेड कस्टमर डिलीवरी और कॉर्पोरेट ईवेंट पहली बार पेश होंगी

ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवी का लॉन्च मर्सिडीज़-बेंज इंडिया, चाकन पुणे में इसके नए ‘कस्टमर एक्सपीरिएंस सेंटर’ (पूर्व में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के नाम से प्रसिद्ध) में किया गया था। इसके साथ मर्सिडीज़-बेंज पर्सनलाईज़्ड फैक्ट्री टूर और ‘एसयूवी ट्रैक’ पर अपनी कारों की ऑफ-रोडिंग क्षमता का अनुभव लेने के साथ मर्सिडीज़-बेंज के ग्राहकों को व्यक्तिगत परामर्श प्रदान करके 360-डिग्री क्योरेटेड अनुभव का निर्माण करेगी। ग्राहक पहली बार इस सुविधा का उपयोग स्पेशल कार डिलीवरी के लिए कर सकेंगे। मर्सिडीज़-बेंज के सभी टॉप-एंड वाहनों के ग्राहक कॉर्पोरेट ईवेंट्स के लिए अपने एसोसिएट्स और मेहमानों की मेजबानी करने के लिए नियम व शर्तों के अधीन इस ‘कस्टमर एक्सपीरिएंस सेंटर’ का उपयोग कर सकेंगे।

Check Also

BMW iX1 Long Wheelbase launched with new colour and exciting upholstery options

BMW iX1 Long Wheelbase नए रंग और शानदार अपहोल्स्ट्री विकल्पों के साथ लॉन्च

New delhi. BMW India ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम इलेक्ट्रिक SAV BMW iX1 Long Wheelbase को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *