गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:30:56 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जल्द ही लागू होगा पत्रकार सुरक्षा क़ानून – जवाहर सिंह बेढ़म

जल्द ही लागू होगा पत्रकार सुरक्षा क़ानून – जवाहर सिंह बेढ़म

आईएफ़एसएमएन की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में बोले गृह राज्य मंत्री, राष्ट्र की स्थिति: मीडिया के समक्ष चुनौतियां पर आरआईसी में हुआ समारोह

 

जयपुर। – राजस्थान सूचना आयोग में शनिवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस* के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन *इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN)* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेदम ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गहन चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ सरकार की बैठक होगी जिसमे पत्रकार सुरक्षा क़ानून को अमल में लाने पर सहमति हो सकती है। इस मौक़े पर मंच पर IFSMN की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मंजू सुराना ने बताया कि पत्रकारों को हर मुश्किल परिस्थिति का सामना करना पड़ता है और उनकी ज़िंदगी ख़तरों से निकलती है इसलिए सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा क़ानून जल्द ही लागू करना होगा। इस मौक़े पर पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अभय जोशी और दैनिक भोर के संपादक जसबिंदर बल ने मीडिया की वर्तमान परिस्थिति पर खेद जताया। उन्होंने कहाँ आज छोटे व मंझले पत्रकारो को किसी भी तरह से सरकार की मदद नहीं मिल रही है। सरकार ने विज्ञापनों पर भी रोक लगा दी है और बड़े मीडिया हाउस ओर डिजिटल मीडिया आने की वजह से स्वतंत्र पत्रकारों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इस मौक़े पर भाजपा प्रवक्ता मनोज जोशी ने कहा कि समूह विशेष ने आज अख़बारों को अपने वश में कर रखा है। आज ये ही सरकार बना रहे है सरकार चला रहे है और छोटे अख़बारों को ख़त्म कर रहे है। कलम की ताक़त सभी पत्रकारों की एक जैसी है तो भेदभाव क्यों हो रहा है। कार्यक्रम में ग्रेटर जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, और पूर्व आरएएस श्री अरुण जोशी उपस्थित थे। इस अवसर पर तेलंगाना से सी एच रामाकृष्णा, वाई श्री निवास, जी श्री निवास; उत्तराखंड से जीत मणि पैन्यूली; कर्नाटक से देश पांडेय; और महाराष्ट्र से बालासाहब अंबेकर सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था की संस्थापक पुष्पा पाण्डेय और *फर्स्ट इंडिया न्यूज़* के एमडी जगदीश चन्द्रा विदेश में होने के बावजूद, इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

इस अवसर पर दैनिक भास्कर के मैनेजिंग एडिटर जगदीश शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मानित किया। सम्मानित पत्रकारों में *NDTV* की हर्षा कुमारी, पंजाब केसरी के संपादक रघु आदित्य, *हिंदुस्तान टाइम्स* के सचिन सेनी, और *जलते दीप* के दीपक मेहता ऑस्ट्रेलिया चैनल क़े जिनेंद्र सहित कई वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे।

 

यह आयोजन मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण मंच बना।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *