गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:36:59 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / वंतारा में मिलेगा इस्कॉन के हाथियों को आजीवन देखभाल और प्यार
वंतारा में मिलेगा इस्कॉन के हाथियों को आजीवन देखभाल और प्यार

वंतारा में मिलेगा इस्कॉन के हाथियों को आजीवन देखभाल और प्यार

वन्यजीवों को मिलेगा प्राकृतिक आवास और सकारात्मक प्रशिक्षण से नया जीवन

 

जामनगर. अनंत अंबानी द्वारा स्थापित अत्याधुनिक पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र ‘वंतारा’, इस्कॉन मायापुर के दो हाथियों—18 वर्षीय विष्णुप्रिया और 26 वर्षीय लक्ष्मीप्रिया—का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह कदम पिछले वर्ष अप्रैल में विष्णुप्रिया द्वारा अपने महावत पर घातक हमला करने की घटना के बाद उठाया गया, जिससे उनकी बेहतर देखभाल और अनुकूल माहौल की आवश्यकता उजागर हुई।

 

इस स्थानांतरण परियोजना को त्रिपुरा उच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार समिति और सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी प्राप्त है। वंतारा में दोनों हाथियों को जंजीरों से मुक्त प्राकृतिक आवास में रखा जाएगा, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ पशु चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक देखभाल और सकारात्मक प्रशिक्षण मिलेगा।

 

इस्कॉन की वरिष्ठ सदस्य ह्रीमती देवी दासी ने कहा, “हमारी मान्यताओं के अनुसार हर जीवात्मा समान है। वंतारा में मुझे वही करुणा और आदर्श दिखे जो हम मानते हैं। विष्णुप्रिया और लक्ष्मीप्रिया यहाँ सुखी और स्वतंत्र जीवन बिताएंगी।” पेटा इंडिया और अन्य संगठनों ने इस स्थानांतरण का समर्थन किया। वंतारा का मुख्य उद्देश्य हाथियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारना है। यहाँ उन्हें सामाजिक बंधन और स्वाभाविक जीवन का अनुभव मिलेगा, जो उनके पुनर्वास और समग्र कल्याण में सहायक होगा।

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *