गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:58:42 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी रिलायंस
Reliance

असम में निवेश बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करेगी रिलायंस

एआई-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी रिलायंस, रिलायंस रिटेल प्रदेश में स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ाकर 800 करेगा, 2 प्लांट्स में 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा

गुवाहाटी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने असम में अगले पांच वर्षों में कंपनी का निवेश चौगुना करके 50 हजार करोड़ करने की घोषणा की। अंबानी ने बताया की रिलायंस पहले ही प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कर चुकी है। जो उसकी 5 हजार करोड़ की प्रतिबद्धता से कहीं अधिक है। मुकेश अंबानी गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 समिट’ में बोल रहे थे।
अंबानी ने रिलायंस की प्राथमिकताएं गिनवाते हुए बताया कि वे असम को एआई-रेडी बनाना चाहते हैं। असम में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बाद, अब रिलायंस यहां कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि रिलायंस असम में एआई-रेडी एज डेटा सेंटर बनाएगी। रिलायंस रिटेल भी प्रदेश में अपने स्टोर्स की तादाद 400 से बढ़ा कर 800 करने वाला है। जिससे युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
असम को स्वच्छ और हरित ऊर्जा का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता भी उन्होंने जाहिर की। परमाणु ऊर्जा के साथ असम की बंजर भूमि पर दो बायोगैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। इनसे सालाना 8 लाख टन स्वच्छ बायोगैस का उत्पादन होगा, जो हर दिन 2 लाख यात्री वाहनों को ईंधन देंगे। अंबानी ने असम में एक मेगा फूड पार्क बनाने की भी घोषणा की, जो असम को देश विदेश में खाद्य और अखाद्य उपभोक्ता उत्पादों का सप्लायर बनने में मदद करेगा। उन्होंने हाल ही में असम में बने कैंपा के बॉटलिंग प्लांट का भी जिक्र किया।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *