गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 08:31:35 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सेवाएं पहुंची कैंची धाम
रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सेवाएं पहुंची कैंची धाम

रिलायंस जियो की ट्रू 5जी सेवाएं पहुंची कैंची धाम

क्षेत्र में 5जी सेवाएं प्रदान करने वाला पहला ऑपरेटर बना, बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए 4जी नेटवर्क को और किया मजबूत

देहरादून/ कैंची धाम. दुनिया के सबसे बड़े निजी मोबाइल डेटा नेटवर्क, रिलायंस जियो ने उत्तराखंड के कैंची धाम में अपनी अत्याधुनिक ट्रू 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पूरे राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी और सशक्त होगी। जियो इस क्षेत्र में 5जी सेवाएं प्रदान करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इसके साथ ही, कंपनी ने यहां अपने 4जी नेटवर्क को भी और अधिक मजबूत किया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल सके।
अब कैंची धाम आने वाले देशभर के जियो उपभोक्ता निर्बाध रूप से जियो के हाई-स्पीड 4जी और 5जी नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी और संचार के असीमित अवसर खुलेंगे। जियो ट्रू 5जी सेवाएं स्थानीय निवासियों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों और छात्रों के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न करेंगी।
उत्तराखंड में जियो की मजबूत उपस्थिति देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित अंतिम भारतीय गांव माना तक फैली हुई है। जियो का व्यापक नेटवर्क चारधाम, श्री केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग और 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे तक सेवा प्रदान करता है।
इस क्षेत्र में जियो ट्रू 5जी सेवा के लॉन्च के साथ, स्थानीय निवासी अब जियो एयरफाइबर सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे। यह भारत की नवीनतम होम एंटरटेनमेंट और वाई-फाई सेवा है, जो टीवी और ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं को एकीकृत सेवा के माध्यम से विश्वस्तरीय डिजिटल अनुभव प्रदान करती है। जियो एयरफाइबर के साथ ग्राहकों को डिजिटल एंटरटेनमेंट, ब्रॉडबैंड, स्मार्ट होम सर्विस और होम डिवाइसेस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे।
जियो की 4जी और 5जी सेवाएं उन्नत नेटवर्क क्षमता, कम विलंबता (लो-लेटेंसी) और अल्ट्रा-फास्ट स्पीड के साथ आती हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्राप्त होता है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *