रविवार, सितंबर 13 2026 | 03:30:40 AM
Breaking News
Home / रीजनल / कमजोर वर्गो के उत्थान के लिये प्रतिबद्व है राज्य सरकार —पंचायती राज मंत्री

कमजोर वर्गो के उत्थान के लिये प्रतिबद्व है राज्य सरकार —पंचायती राज मंत्री

जयपुर। शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्व हैं। राज्य सरकार घुमन्तु ,अर्द्वघुमन्तु एवं आवासहीन व्यक्तियों  के कल्याण के लिये अनेक कार्य कर रही है, उनको भूखंड व पटटे दिये जा रहे हैं जिससे उनको निवास की कोई समस्या न हो।

 

दिलावर गुरूवार को पाली के बांगड कॉलेज में आयोजित घुमन्तु जाति उत्थान न्यास, पाली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि हमने गत समय में भी ऐसे लोगों को भूखण्ड के पट्टे दिये थे और आने वाले समय में भी ऐसे लोगों को पूरे राज्य में पट्टे देंगे। उन्होंने पूरे राज्य में इस संबंध में किये गये प्रयासों के बारे में जानकारी दी व संभावित समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। दिलावर ने कार्यक्रम में उपस्थित इन वर्गों के लोगों के साथ संवाद किया, उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना और इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, रतनसिंह राजपुरोहित, प्रहलाद सफाडा भी मौजूद रहे।

Check Also

Zomato launched this new service, will not take any commission from the restaurant

कमीशन का खेल पड़ा भारी, मिठाई दुकानों ने छोड़ा जोमैटो

जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *