गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:40:32 AM
Breaking News
Home / रीजनल / अजमेर का एक और एन्ट्री पाइंट बनेगा सुंदर और सुगम, 20.28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 6 लेन सड़क- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
Devnani expressed grief over the death of educationist Ashok Gupta

अजमेर का एक और एन्ट्री पाइंट बनेगा सुंदर और सुगम, 20.28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 6 लेन सड़क- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी

अजमेर विकास प्राधिकरण ने जारी की वित्तीय स्वीकृति, जल्द जारी होंगे टेण्डर –अस्पताल जाने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, आसान होगा सफर

 

जयपुर। सीकर, परबतसर और पुष्कर बाइपास सहित जनाना अस्पताल जाने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल सड़क को 6 लेन में बदलने का निर्णय किया है। यह सड़क करीब 20.28 करोड़ रूपये की लागत से बनेगी। इसमें डामर व सीसी सड़क, नालियां व डिवाइडर बनाएं जाएंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों अजमेर विकास प्राधिकरण को लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल तक सड़क सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की यह सड़क जनाना अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क है। अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शास्त्री नगर से लोहागल तिराहे तक सड़क सुधारी जा चुकी है। आगे की सड़क क्षतिग्रस्त होने, झटके लगने, और खड्डे होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। साथ ही यह सड़क सीकर, परबतसर, नागौर और पुष्कर बाईपास पर आने जाने वाले वाहनों और इस रोड पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण रोड है। ऐसे में इस सड़क को सुधारा जाना अति आवश्यक है। इस सड़क का सौंदर्यीकरण भी किया जाए ताकि शहर में आने वालों के समक्ष अच्छा उदाहरण प्रस्तुत होगा।

 

देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल तक की यह सड़क 20.28 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इसे 6 लेन में विकसित किया जाएगा। इसके तहत करीब 2400 मीटर डामर सडक, 700 मीटर सीसी सड़क, 1200 मीटर डिवाइडर तक 3100 मीटर नाली व नाला का निर्माण होगा। सड़क बनने से इस मार्ग पर बनी विभिन्न कॉलोनियों लोहागल गांव तथा हजारों लोगों को भी राहत मिलेगी।

 

जयपुर रोड से बस स्टैंड सड़क का भी होगा कायाकल्प–

 

देवरानी के निर्देश पर जयपुर रोड से बस स्टैंड तक सड़क का भी कायाकल्प होने जा रहा है। इस सड़क को भी विकसित कर सौंदर्यीकरण होगा। जयपुर रोड पर अजमेर एंट्री प्लाजा बनेगा जहां भव्य प्रवेश द्वार अजमेर के विकास की कहानी कहेगा।

 

अन्य सड़कों का भी विकास–

 

देवनानी के अनुशंसा पर शहर की प्रमुख सड़कों तथा विभिन्न कॉलोनीयों की अंदरूनी सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से अजमेर उत्तर की 100 से अधिक सड़कों का विकास किया जा रहा है। इसी तरह मित्तल अस्पताल से सिने वर्ल्ड चौराहा से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे मार्ग के निर्माण कार्य की गति भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश से पहले यह सड़क पूरी की जाए। इस लागत राशि 6 करोड़ 23 लाख रुपये आएगी।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *