गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:14:03 AM
Breaking News
Home / रीजनल / वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास,

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का हुआ शिलान्यास

रोजगार उन्मुख शॉर्ट टर्म, आईटी, फ्रेंच एवं जर्मन भाषा के ज्ञान संबंधित पाठ्यक्रम प्रारम्भ हो- प्रो.देवनानी, 6 करोड रूपये की लागत से बनेगा क्षेत्रीय केन्द्र एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र का भवन- प्रो. सोडाणी

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में  वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र, अजमेर कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने पंचशील योजना में विश्वविद्यालय को आवंटित भूमि पर बनने वाले क्षेत्रीय केन्द्र के कार्यालय भवन एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रो. देवनानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय केन्द्र के नये भवन के शिलान्यास को अजमेर के लिए नई सौगात बताया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के प्रर्वतक भगवान महावीर के नाम से संचालित विश्वविद्यालय को नये भवन बनने की आप सबको बधाई, मॉडल अध्ययन केन्द्र बनाये जाने से संभाग के विद्यार्थियों को अवश्य ही लाभ मिलेगा। उन्होंने अजमेर में एक नया विश्वविद्यालय शीघ्र प्रारम्भ होने, गांधी भवन पुस्तकालय का विस्तार कर राष्ट्रीय स्तर का पुस्तकालय बनाये जाने, एन्ट्री प्लाजा का निर्माण सहित शहर के विकास के आयाम स्थापित कर अजमेर को नया अजमेर बनाये जाने की बात कही।

प्रो. देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास के लिए 2 हजार करोड रूपये का बजट आवंटन किया गया है। इसमें से एक हजार करोड रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय कुलगुरू से रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम, शॉर्ट टर्म टैक्निकल एवं आईटी संबंधित पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ कर नवाचार किए जाने की आवश्यकता बताई।

 

प्रो. देवनानी ने अपनी हाल ही की जर्मनी एवं फ्रांस की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वहां भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर बहुत है। उन्होंने जर्मन एवं फ्रेंच भाषा ज्ञान से संबंधित पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ किए जाने की आवश्यकता बताई। इससे भारतीय विद्यार्थी इस भाषा ज्ञान से भारत तथा विश्व में अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त कर सके।

विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. कैलाश सोडाणी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज का दिन विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। अजमेर क्षेत्रीय केन्द्र के इस भवन के निर्माण के बाद विश्वविद्यालय के समस्त 7 क्षेत्रीय केन्द्रों को स्वयं का भवन हो जायेगा। उन्होंने 6 करोड रूपये की लागत से बनने वाले क्षेत्रीय केन्द्र एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र की रूपरेखा रखी तथा विश्वविद्यालय से दो डिग्री एक साथ लेने तथा ऑनलाईन शिक्षा से पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के बारे में जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का झुकाव दिन प्रतिदिन ओपन एज्यूकेशन की ओर बढ़ रहा है। राज्य के 31 विश्वविद्यालयों में से केवल वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा की सुविधा है। गत वर्ष 39 हजार महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने हाल ही में विश्वविद्यालय को विदेशों में एमओयू के माध्यम से पाठ्यक्रमों को संचालित करने के लिए अधिकृत करने के संबंध में जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक डॉ. अनुरोध गोधा रहे एवं निदेशक शोध प्रो. क्षमता चौधरी विश्वविद्यालय कार्यक्रम की अतिथि के रूप में सम्मलित हुई। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की वंदना के साथ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विश्वविद्यालय कुलगीत का सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यक्रम में सम्मलित सभी लोगों ने सादर श्रवण किया। क्षेत्रीय केन्द्र निदेशक डॉ. अनुरोध गोधा ने शिलान्यास कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपब्धियों एवं संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

क्षेत्रीय केन्द्र अजमेर के सहायक कुलसचिव रविसागर बुआ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गीता झा ने किया। क्षेत्रीय केन्द्र के कार्मिकों मनोज खत्री, चिरंजीलाल बोराना, चन्द्र प्रकाश माथुर, सुनील माथुर, सविता भार्गव, राकेश कुमार डाका, रंगलाल भाटी एवं रेवन्तराम सैन आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग किया।

कोटा मुख्यालय से प्रो. अनुराधा शर्मा, डॉ. आलोक चौहान, सहायक अभियंता नवीन तिवारी सहित मदस विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *