गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:11:37 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो से जुड़ी ‘केयरएक्सपर्ट’ पहुंची इजिप्ट, लॉन्च करेगी एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म
Jio-affiliated 'CareXpert' reaches Egypt, will launch advanced national healthcare platform

जियो से जुड़ी ‘केयरएक्सपर्ट’ पहुंची इजिप्ट, लॉन्च करेगी एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों और संस्थाओं को अपनी सेवाएं दे रहा है, भारत में अपोलो, सीके बिड़ला, रिलायंस, आर्टेमिस, एचसीएल, सिप्ला, रक्षा मंत्रालय जैसे संगठन केयरएक्सपर्ट का मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल कर रहे हैं, केयरएक्सपर्ट, ‘टेलीकॉम इजिप्ट’ के साथ मिलकर एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा

काहिरा / गुरुग्राम. इजिप्ट में एक एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए, रिलायंस जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने इजिप्ट की कंपनी ‘टेलीकॉम इजिप्ट’ के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत यह प्लेटफॉर्म, हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) को एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड के साथ जोड़गा। इसके साथ ही यह हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म क्लिनिकल और प्रशासनिक डेटा को वैश्विक तौर-तरीकों के अनुरूप दिखाएगा। खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म का डेटा, इजिप्ट में नेशनल क्लाउड में स्टोर होगा। बताते चलें कि केयरएक्सपर्ट एक अग्रणी AI संचालित स्वास्थ्य सेवा टेक्नोलॉजी कंपनी है।
भारत में अपोलो, सीके बिड़ला, रिलायंस, आर्टेमिस, एचसीएल, सिप्ला, रक्षा मंत्रालय, बीएचईएल, डीवीसी, टाटा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स जैसे देश के कई बड़े सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और हॉस्टपिटल पहले से ही केयरएक्सपर्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों और संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहा है। जिनमें मल्टी-स्पेशलिटी, सुपर-स्पेशलिटी, सिंगल स्पेशियलिटी अस्पताल, मेडिकल सेंटर, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक चेन शामिल हैं। प्लेटफॉर्म के माध्यम से करीब 1.5 करोड़ से अधिक रोगियों के इलाज में मदद मिली है।
इस मौके पर केयरएक्सपर्ट प्लेटफॉर्म की संस्थापक और सीईओ निधि जैन ने कहा “भारत और अन्य देशों में हमारे अनुभव ने हमें साहस दिया है कि हम टेलीकॉम-इजिप्ट को राष्ट्रव्यापी हेल्थ क्लाउड पार्टनर के तौर पर अपनी सेवा दे सकें। टेलीकॉम इजिप्ट हमें तेजी से बाजार तक पहुंच और तेज रोलआउट करने में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म इजिप्ट के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच देगा।”
टेलीकॉम इजिप्ट के प्रबंध निदेशक और सीईओ मोहम्मद नस्र ने कहा: “केयरएक्सपर्ट के साथ मिलकर हम अस्पतालों को एक विश्वसनीय, आसानी से इस्तेमाल होने वाला प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेंगे और साथ ही अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इस्तेमाल करेंगे। प्लेटफॉर्म रोगी के डेटा को गुप्त रखेगा और परिचालन दक्षता को दोगुना करेगा। जो इजिप्ट के ‘सस्टेनेबल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन 2030’ विज़न के अनुरूप होगा।“
हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि ये चिकित्सा सुविधाओं की मौजूदा प्रणालियों के साथ सहज रूप से एकीकृत हो जाता है। बिलिंग प्रक्रियाओं को सरल बनाता है जिससे रेवेन्यू को गति मिलती है। रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स का पालन करते हुए यह डेटा गोपनीयता को भी पूरी तरह से बनाए रखता है। क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के इस्तेमाल की वजह से भविष्य में एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के नए सॉल्युशंस को आसानी से शामिल किया जा सकता है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *