बुधवार, अप्रैल 22 2026 | 07:51:08 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / BMW India को मिला नया नेतृत्व: हरदीप सिंह बरार होंगे नए CEO, विक्रम पवाह अब संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड की कमान

BMW India को मिला नया नेतृत्व: हरदीप सिंह बरार होंगे नए CEO, विक्रम पवाह अब संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड की कमान

New delhi. BMW ग्रुप इंडिया ने हरदीप सिंह बरार को कंपनी का नया प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर 2025 से पदभार संभालेंगे। वह विक्रम पवाह का स्थान लेंगे, जिन्हें BMW ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का नया CEO बनाया गया है।

 

BMW के एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ज्यां-फिलिप परैन ने कहा, “भारत BMW के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ते बाजारों में से एक है। हरदीप सिंह बरार का अनुभव भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में हमारी रणनीतिक सफलता को और सशक्त करेगा।

 

हरदीप सिंह बरार को भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह इससे पहले किआ इंडिया में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे। इसके अलावा उन्होंने मारुति-सुज़ुकी, वोक्सवैगन, जनरल मोटर्स, निसान और ग्रेट वॉल मोटर्स में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं हैं। वे थापर यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल के सीनियर एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम के एलुमनाई भी हैं।

 

विक्रम पवाह, जो 2017 से BMW ग्रुप से जुड़े हैं, उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह कंपनी के विस्तार और डिजिटल व इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

 

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *