बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:30:19 PM
Breaking News
Home / रीजनल / खराब लिखावट पर टीचर ने मासूम बच्चे का जलाया हाथ, आरोपी शिक्षिका पर मामला दर्ज

खराब लिखावट पर टीचर ने मासूम बच्चे का जलाया हाथ, आरोपी शिक्षिका पर मामला दर्ज

Mumbai. मुंबई के मलाड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ट्यूशन टीचर ने आठ साल के मासूम बच्चे को अमानवीय तरीके से सजा दी। जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी शिक्षिका पहले भी बच्चों को कठोर सजा देती रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

यह सनसनीखेज घटना मुंबई के मलाड इलाके के कुरार विलेज की है, जहां आरोपी टीचर एक पॉश बिल्डिंग में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। मामला तब सामने आया जब पीड़ित बच्चा रोता-बिलखता अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई।

आरोपी महिला टीचर गिरफ्तार

बच्चे के दोनों हाथों पर जलने के निशान थे। इन निशानों को देखकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने बिना देर किए कुरार पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी महिला टीचर को बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *