गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:30:56 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / राजस्थान में 2.70 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, अक्टूबर में जोड़े 1.16 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ता
Jio leads in Rajasthan with 26.9 million customers, adds over 79,000 new users in September

राजस्थान में 2.70 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, अक्टूबर में जोड़े 1.16 लाख से ज्यादा नए उपभोक्ता

राज्य में वायरलेस और वायरलाइन दोनों सेग्मेंट्स में जियो बना नंबर-1 ऑपरेटर

जयपुर. रिलायंस जियो ने राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क के विस्तार के साथ, जियो ने अक्टूबर 2025 में 1,16,053 नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जियो के कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.70 करोड़ हो गई है, जिससे वह स्पष्ट रूप से नंबर-1 ऑपरेटर बना हुआ है।
वहीं, बीएसएनएल और एयरटेल ने क्रमशः 11,518 और 57,469 नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया ने 1,12,527 उपभोक्ताओं को खो दिया। अक्टूबर में राजस्थान का कुल वायरलेस उपभोक्ता आधार 6.46 करोड़ तक पहुंच गया है।
वायरलाइन और फिक्स्ड वायरलेस सेगमेंट में भी जियो का वर्चस्व बरकरार है। राज्य में जियो के इस श्रेणी में 11.77 लाख उपभोक्ता हैं, जो एयरटेल के 5.02 लाख और वोडाफोन के 10,215 ग्राहकों से कहीं अधिक हैं। राजस्थान में कुल वायरलाइन और फिक्स्ड वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या अब 20.73 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जियो राजस्थान में वायरलेस और वायरलाइन – दोनों ही श्रेणियों में सबसे अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता बना हुआ है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *