रविवार, सितंबर 13 2026 | 10:06:29 AM
Breaking News
Home / राजकाज / रेलवे का बड़ा एक्शन: 3.02 करोड़ फर्जी IRCTC अकाउंट बंद, तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगा ब्रेक
Now these new fees will have to be paid separately on the train ticket, traveling by railway will be expensive

रेलवे का बड़ा एक्शन: 3.02 करोड़ फर्जी IRCTC अकाउंट बंद, तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर लगा ब्रेक

New delhi. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकटों की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाते हुए इस साल 3.02 करोड़ फर्जी IRCTC अकाउंट बंद कर दिए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग में OTP आधारित वेरिफिकेशन लागू करने के बाद सिस्टम में बड़ा सुधार देखने को मिला है। उनके अनुसार, इस कदम से लगभग 65% मामलों में गड़बड़ी और दलाली पर रोक लगी है।
रेल मंत्री ने कहा कि फर्जी अकाउंट्स के जरिए एजेंट और बिचौलिए बड़ी संख्या में तत्काल टिकट बुक कर आम यात्रियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। OTP व्यवस्था लागू होने से अब केवल वास्तविक यूजर्स ही टिकट बुक कर पा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और आम यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने की संभावना पहले से कहीं बेहतर हुई है। रेलवे आने वाले समय में डिजिटल सुरक्षा और मजबूत करने के लिए और तकनीकी उपाय अपनाने की तैयारी में है।

Check Also

China's big move ahead of Xi's India visit: Delhi-Guangzhou direct flight to resume

शी के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा कदम, दिल्ली-ग्वांगझोउ सीधी उड़ान फिर होगी शुरू

नई दिल्ली. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच दोनों देशों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *