गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:05:14 AM
Breaking News
Home / राजकाज / धीरूभाई अंबानी जयंती की पूर्व संध्या पर घोषित रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के नतीजे

धीरूभाई अंबानी जयंती की पूर्व संध्या पर घोषित रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के नतीजे

5,100 यूजी–पीजी छात्रों का चयन, अब तक 33,000+ छात्रवृत्तियाँ

मुंबई. रिलायंस के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे धीरूभाई अंबानी की 93वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) स्कॉलरशिप के परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष देशभर से 5,000 यूजी और 100 पीजी छात्रों का चयन किया गया है।
चयनित यूजी छात्रों को अधिकतम 2 लाख रुपये और पीजी छात्रों को 6 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह पहल 2022 में घोषित उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत रिलायंस फाउंडेशन 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियाँ प्रदान करेगा। अब तक फाउंडेशन 33,471 छात्रवृत्तियाँ दे चुका है।

देशभर से व्यापक भागीदारी

2025-26 बैच के लिए चयन प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी रही। 1.25 लाख से अधिक आवेदनों में से चुने गए 5,100 छात्र 28 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से हैं और 15,544 शिक्षण संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो इस कार्यक्रम की अखिल भारतीय पहुंच को दर्शाता है। रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “भारत के युवाओं में असाधारण प्रतिभा और संकल्प है। हमारी छात्रवृत्तियाँ केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मेंटरशिप, मजबूत पीयर नेटवर्क और नेतृत्व विकास के अवसर भी प्रदान करती हैं। हम नए स्कॉलर्स को पुरानी सीमाएँ तोड़ते हुए बड़े सपने देखने और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

विविधता और उत्कृष्टता पर फोकस

चयनित छात्रों में विविधता और प्रतिभा दोनों दिखाई देती हैं। कुल चयनित छात्रों में 83 प्रतिशत ऐसे परिवारों से हैं, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है। पढ़ाई के स्तर की बात करें तो 97 प्रतिशत यूजी छात्रों ने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। यूजी छात्रों में 48 प्रतिशत छात्राएँ और 52 प्रतिशत छात्र हैं। इस वर्ष 146 दिव्यांग छात्रों का भी चयन किया गया है। वहीं, चुने गए 100 पीजी छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, रिन्यूएबल एनर्जी और लाइफ साइंसेज़ जैसे भविष्य से जुड़े विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्रांट से आगे भी सहयोग

स्कॉलरशिप के साथ चयनित छात्रों को दुनिया भर के पूर्व स्कॉलर्स के नेटवर्क से जुड़ने और विशेषज्ञों द्वारा चलाए जाने वाले नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का लाभ मिलता है। पहले के कई स्कॉलर्स ने देश-विदेश में अच्छी नौकरियाँ पाई हैं, शोध कार्य किए हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन किया है।

परिणाम कैसे देखें

आवेदक scholarships.reliancefoundation.org पर जाकर अपना 17 अंकों का आवेदन संख्या या पंजीकृत ई-मेल आईडी दर्ज कर के परिणाम देख सकते हैं।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *