गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:30:41 AM
Breaking News
Home / रीजनल / स्मार्ट मीटर कंपनी जीनस पावर को रीको का नोटिस, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

स्मार्ट मीटर कंपनी जीनस पावर को रीको का नोटिस, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जयपुर

देश में स्मार्ट मीटर निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाने वाली जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड अब स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के प्लांट और कॉरपोरेट कार्यालय के बाहर सड़क सीमा में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध पार्किंग को लेकर रीको प्रशासन ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।

 

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको ) के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के.के. कोठारी की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद मौके पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि भूखंड संख्या एसपीएल-3 के सामने नियोजित 24 मीटर चौड़ी सड़क पर बैरिकेडिंग और फेंसिंग कर अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है।

 

अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग किए जाने से यातायात बाधित हो रहा है और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा एवं अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जीनस पावर के प्लांट के सामने से गुजरने के लिए महज लगभग 10 फीट की सड़क ही बचती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 

नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क सीमा में लगाए गए बैरिकेड्स और फेंसिंग को तत्काल हटाया जाए तथा कर्मचारियों और आगंतुकों के वाहनों की पार्किंग केवल आवंटित भूखंड परिसर के भीतर ही कराई जाए।

 

रीको ने दिखाई सख्ती

 

रीको प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अवैध पार्किंग या सड़क अवरोध की स्थिति पाई गई तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

टेक्नोलॉजी में आगे, पार्किंग में पीछे

 

यह स्थिति तब और चौंकाने वाली लगती है जब जीनस पावर जैसी कंपनी स्मार्ट मीटर जैसे आधुनिक और तकनीकी आधारित उत्पादों का निर्माण करती है, लेकिन बुनियादी स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह नाकाम दिखाई देती है। नोटिस के बाद भी यदि नियमों की अनदेखी जारी रहती है तो रीको द्वारा कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है

Check Also

Lottery for firecracker shops in Balotra tomorrow, 749 applications received for 50 shops

बालोतरा में कल पटाखा दुकानों की लॉटरी, 50 दुकानों के लिए मिले 749 आवेदन

पंचायत समिति सभागार में शाम 3 बजे होगी लॉटरी, लूनी नदी किनारे सजता है पटाखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *