गुरुवार, अप्रैल 09 2026 | 11:28:51 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / आईआईएम रोहतक ने बिमटेक के ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ में ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर जीत दर्ज की

आईआईएम रोहतक ने बिमटेक के ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ में ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर जीत दर्ज की

बिमटेक में ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का आयोजन, ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर 12 देशों के छात्रों ने अपने विचार साझा किए

New delhi. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक), ने अपने एनुअल प्रोग्राम ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का करा सफल आयोजन  यह  प्रोग्राम  पीजीडीएम–इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम द्वारा आयोजित किया गया, जो ग्लोबल इश्यूज़ पर डेलिबरेशन एंड डायलॉग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

कंपटीशन में संयुक्त अरब अमीरात, भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान सहित  12 देशों का प्रतिनिधित्व किया गया। फाइनलिस्ट प्रतिभागी फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,नेशनल इंश्योरेंस अकादमी, आईआईएम उदयपुर,आईआईएम रोहतक, बिमटेक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आईआईटी पटना, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और एनआईए पुणे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से थे।

इस साल  की थीम “क्या बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए देशों को एनर्जी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए?” रही, जो करेंट ग्लोबल सिनेरियो में अत्यंत रेलेवेंट विषय है। आज के समय में एनर्जी केवल इकॉनोमिक रिसोर्सेज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिकल  रिसोर्स भी बन चुकी है, जिससे इस विषय की गंभीरता और बढ़ जाती है।

जूरी पैनल में भारत सरकार के पूर्व कॉमर्स सेक्रेटरी राजीव खेर (रिटायर्ड आईएएस) और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के इंटरनेशनल ट्रेड पॉलिसी के चीफ एडवाइजर सुमंत चौधुरी (रिटायर्ड आईएएस) शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन इंटरनेशनल ट्रेड, डिप्लोमेसी और पॉलिसी मेकिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर किया

प्रोग्राम में राजीव खेर ने कहा, “यह विषय हर घंटे और अधिक प्रासंगिक होता जा रहा है, खासकर वैश्विक वार्ताओं के संदर्भ में।” वहीं सुमंत चौधरी ने कहा, “आज के स्ट्रैटेजिक अलायंस फ्यूचर में बोझ बन सकते हैं और आज की चुनौतियां कल के अवसर बन सकती हैं।” इन विचारों ने ग्लोबल एनर्जी राजनीति की बदलती प्रकृति को स्पष्ट किया।

बिमटेक की डायरेक्टर, डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा कि ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी को केवल सप्लाई तक सीमित नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसमें तकनीकी प्रगति, ट्रेड पॉलिसीज़ और महत्वपूर्ण मिनरल्स पर बढ़ती निर्भरता जैसे पहलू भी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में आईआईएम रोहतक की टीम लेब्रूम विजेता रही। फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम मैग्नस दूसरे स्थान पर रही, जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम स्ट्रैटेजी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस नेशनल लेवल कंपटीशन में देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 250 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। प्रतियोगिता का टोटल प्राइज अमाउंट ₹60,000 रहा। प्रोग्राम  में कई चरण शामिल थे—

पहला चरण अनस्टॉप’ प्लेटफॉर्म पर ज्ञान आधारित परीक्षण, दूसरा चरण केस स्टडी प्रस्तुतिकरण, और अंतिम चरण ‘बैटल ऑफ पर्सपेक्टिव्स’ रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र और जी20 जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स की चर्चा का अनुभव प्रदान करती है।

‘हर्मीस डायलॉग 6.0’, बिमटेक के पीजीडीएम इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम के कॉस्मोपॉलिटन क्लब की एक प्रमुख पहल है, जो एक्सपीरियेंशियल लर्निंग और गंभीर विचार-विमर्श को एक साथ लाती है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बिमटेक भविष्य के ऐसे लीडर्स को तैयार करने के अपने संकल्प को मजबूत करता है, जो न केवल इफिशिएंट मैनेजर हों, बल्कि ग्लोबल पर्सपेक्टिव रखने वाले थिंकर भी हों।

Check Also

आईआईटी मंडी ने अपने पहले 2-महीने के मल्टी-ट्रैक समर रेजिडेंशियल प्रोग्राम ‘हिमशिखर 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

मंडी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी), देश के अग्रणी आईआईटी में से एक, अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *