रविवार, सितंबर 13 2026 | 03:03:33 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पचपदरा में गड्ढे में डूबे तीन मासूम, मौत:खेलते-खेलते पहुंचे, जेसीबी की मदद से पानी निकाला; चप्पल देखकर पता चला
Three innocent children drowned in a pit in Pachpadra, died: reached while playing, water was taken out with the help of JCB; found out by seeing slippers

पचपदरा में गड्ढे में डूबे तीन मासूम, मौत:खेलते-खेलते पहुंचे, जेसीबी की मदद से पानी निकाला; चप्पल देखकर पता चला

बालोतरा. घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे में फिसल गए। जहां डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के मंडापुरा गांव की है।

बालोतरा एसडीएम राजेश कुमार ने बताया- मंगलवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि मंडापुरा गांव में भीलों की बस्ती के पास तीन बच्चे पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गए हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां जेसीबी की मदद से पानी निकालकर तीनों की बाहर निकालकर पचपदरा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान किशन (8) पुत्र गिरधारीराम भील, सोहन (7) पुत्र खेताराम भील और विकास (9) पुत्र गोविंदराम भील के रूप में हुई।

जेसीबी की मदद से गड्ढे से पानी निकाला गया।
जेसीबी की मदद से गड्ढे से पानी निकाला गया।

घर के पास टायर से खेल रहे थे

ग्राम पंचायत प्रशासक डालाराम प्रजापत ने बताया- तीनों बच्चे दोपहर 1 बजे घर के पास टायर से खेल रहे थे। इस दौरान घर से 100 मीटर स्थित एक खाली प्लॉट पर पहुंच गए। यहां एक गड्ढा खोद रखा था। जिसमें पानी और कीचड़ जमा था। इस दौरान खेलते-खेलते तीनों गड्ढे में गिर गए।

अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आसपास दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने शुरु की तलाश

शाम 4 बजे जब तीनों दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गड्ढे के पानी में बच्चों की चप्पल दिखाई दी। डूबने की आशंका पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्ढे का पानी बाहर निकाला। गांव वालों की मदद से शाम 5 बजे तीनों बच्चों के शव बरामद किए।

मॉर्च्युरी में रखवाया शव

पचपदरा थाना अधिकारी गीता कुमारी ने बताया-शवों को मॉर्च्युरी रखवा दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Zomato launched this new service, will not take any commission from the restaurant

कमीशन का खेल पड़ा भारी, मिठाई दुकानों ने छोड़ा जोमैटो

जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *