रविवार, सितंबर 13 2026 | 07:44:38 AM
Breaking News
Home / रीजनल / तस्कर ने कांस्टेबल पर किया फायर, हथियार समेत दबोचा:लग्जरी कार में डोडा-चूरा भरकर ले जा रहे थे; 2 गिरफ्तार, दो डिटेन

तस्कर ने कांस्टेबल पर किया फायर, हथियार समेत दबोचा:लग्जरी कार में डोडा-चूरा भरकर ले जा रहे थे; 2 गिरफ्तार, दो डिटेन

बाड़मेरबालोतरा में पुलिस की टीमों ने डोडा-पोस्त तस्करों का पीछा किया। इस दौरान एक तस्कर ने कॉन्स्टेबल पर फायर कर दिया। कांस्टेबल ने सूझबूझ से फायर बचते हुए लगातार पीछा किया। टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दो को डिटेन किया है। कार में भरे 228 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए हैं। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस बरामद किए।

बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस, डीएसटी ने ऑपरेशन विषंभजन के तहत कार्रवाई शनिवार देर शाम को की थी। रात को भी जारी रही।

एसपी रमेश ने बताया- डीएसटी प्रभारी आईदानराम ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुनासा, थाना भीनमाल जिला जालोर, जो पहले से थाना सिणधरी इलाके में डोडा-पोस्त से भरी स्कॉर्पियों के मामले में संदिग्ध है। पाली से समदड़ी की ओर से किआ सेल्टोस में आ रहा है। सूचना पर गांव मजल में नाकाबंदी की गई।

वाहन रोकने का इशारा करने पर कच्चे रास्ते से भागे

पुलिस ने कार को रुकवाने का इशारा किया। लेकिन कार कच्चे रास्ते की ओर भगाकर ले गया। लगातार पीछा करने के दौरान वाहन का आगे का टायर फट जाने से वाहन रुक गया। इसके बाद दोनो आरोपी बबूल की झाड़ियों की तरफ भाग निकले।

शंकरलाल ने कॉन्स्टेबल पर किया फायर

टीमों की और से लगातार पीछा करने पर आरोपी शंकरलाल ने अपनी कमर में छिपा रखा देशी कट्‌टा निकालकर कांस्टेबल शेभूराम पर जान से मारने की नीयत से निशाना लगातार फायर किया। लेकिन कांस्टेबल ने शंभुराम ने तस्कर की ओर से की गई फायरिंग से बचते हुए आरोपी को लोडेड हथियार समेत पकड़ लिया।

पुलिस की टीमों ने लगातार पीछा करते हुए दूसरे भागे तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुनासा,जालोर और शंकरलाल पुत्र सोनाराम निवासी सोनड़ी, सेड़वा जिला बाड़मेर के रूप में हुई।

टीम ने डोडा-पोस्त से भरी किया कार को जब्त किया है। वहीं एक एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी पकड़ा है।
टीम ने डोडा-पोस्त से भरी किया कार को जब्त किया है। वहीं एक एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी पकड़ा है।

एक देशी कट्टा, मैगजीन एक जिंदा कारतूस बरामद

टीमों ने आरोपी शंकरलाल की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं किया सेल्टोस की तलाशी लेने पर पीछे की सीट, डिक्की समेत वाहन में से 228.150 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त की। साथ ही कार में से अलग-अलग नंबरों की 14 नंबर प्लेट्स भी मिली है। अलग-अलग फास्टटैग टोल नाकों पर पुलिस व उसके मुखबिर से बचने के लिए उपयोग में लेते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एस्कॉर्ट कर रही एक स्विफ्ट कार पकड़ी

जांच एवं आरोपियों से पूछताछ के दौरान सूचना के आधार पर एस्कॉर्ट कर रही एक शिफ्ट कार को थाना बिशनगढ़ के सहयोग से डिटेन की गई। वाहन से ओमप्रकाश पुत्र ठाकराराम एवं रमेश पुत्र भागीरथराम दोनों निवासी भिये की बेरी, सोनड़ी थाना सेड़वा जिला बाड़मेर को डिटेन किया गया।

पुलिस ने 228.150 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए है।
पुलिस ने 228.150 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए है।

रोहित गुजरात का वांटेड

टीमों की ओर से की गई पूछताछ में सामने आया है कि रोहित पुत्र ओमप्रकाश गुजरात के जिला डीसा के थाना धानेरा में अवैध शराब तस्करी के एक मामले में करीबन 2 साल से फरार चल रहा हे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वास्तवित पहचान छिपाने के लिए अपने पास फर्जी आधार कार्ड रखकर उसकी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर आता-जाता था।

Check Also

Zomato launched this new service, will not take any commission from the restaurant

कमीशन का खेल पड़ा भारी, मिठाई दुकानों ने छोड़ा जोमैटो

जयपुर के हलवाइयों का जोमैटो को झटका Jaipur. जोमैटो की बढती कमीशनबाजी से परेशान श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *