मंगलवार, जुलाई 21 2026 | 08:11:05 PM
Breaking News
Home / राजकाज / अमेरिका: यूटा में फ्लैश फ्लड, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
America: Flash floods in Utah kill five members of a family

अमेरिका: यूटा में फ्लैश फ्लड, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश का आम लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ा है। मौसम विभाग लगातार फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। पिछले दो दिनों से फ्लैश फ्लड ने काफी तबाही भी मचाई। दक्षिणी यूटा की एक घाटी में फ्लैश फ्लड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह परिवार शुक्रवार को ट्रैकिंग के लिए निकला था।

मृतकों में प्रोवो फायर डिपार्टमेंट के कप्तान, उनकी पत्नी और उनके तीन बेटे शामिल हैं। परिवार की एक बेटी इस यात्रा पर नहीं गई थी, और वह सुरक्षित है।

वेन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, परिवार शुक्रवार को यूटा के बिकनेल के पास स्थित घाटी में मौजूद सनग्लो कैंपग्राउंड पहुंचा था, जहां से वे दिनभर की हाइकिंग पर निकले थे।

शेरिफ कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “ऐसा माना जाता है कि भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ की चपेट में आने से सभी की मौत हुई।”

हालांकि शेरिफ कार्यालय ने मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की, लेकिन प्रोवो फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि फायर कैप्टन स्पेंसर लॉन्ग और उनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई।

फायर विभाग ने कहा, “कैप्टन स्पेंसर लॉन्ग और उनके परिवार के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के साथ हैं।”

शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बाढ़ के बहाव वाले क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को परिवार के अन्य चार सदस्यों के शव भी बरामद कर लिए गए।

एक पारिवारिक मित्र द्वारा उनकी बेटी की सहायता के लिए शुरू किए गए ‘गो फंड मी’ पेज के अनुसार, इस हादसे में स्पेंसर लॉन्ग, उनकी पत्नी कैटरीना और उनके तीन बेटे रीड, थायने और गेज की मृत्यु हो गई।

पेज पर लिखा गया, “स्पेंसर और कैटरीना बेहद स्नेही और समर्पित माता-पिता थे। उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी उनका परिवार था। उन्होंने अपनी उदारता और अटूट प्रेम से अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ।”

कैटरीना लॉन्ग एक मेडिकल स्पा की सह-संस्थापक थीं। समिट मेडिकल स्पा ने फेसबुक पर लिखा, “कैटरीना, उनके पति और उनके तीन प्यारे बेटों के इस असहनीय निधन से हम गहरे शोक में हैं। हमारी संवेदनाएं उनके सभी प्रियजनों के साथ हैं।”

इस बीच, अमेरिका के आधिकारिक मौसम विज्ञान केंद्र यानी एनडब्ल्यूएस के अनुसार, गुरुवार तक मध्य गल्फ कोस्ट के कई इलाकों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बना रहेगा। ‘ट्रॉपिकल डिप्रेशन टू’ (उष्णकटिबंधीय निम्न दबाव यानी तूफान के शुरुआती चरणों की अवस्था) के धीरे-धीरे मजबूत होने की आशंका जताते हुए कहा है कि यह सोमवार देर रात से फ्लोरिडा पैनहैंडल में उष्णकटिबंधीय तूफान (ट्रॉपिकल स्टॉर्म) जैसी परिस्थितियां पैदा कर सकता है।

इसके अलावा, सोमवार को अपर मिडवेस्ट क्षेत्र में एक कोल्ड फ्रंट के साथ तूफान की चेतावनी दी है। मंगलवार को यही तूफानी गतिविधि ओहायो वैली और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी, जहां तेज हवाएं, भारी बारिश और स्थानीय स्तर पर नुकसान की आशंका जताई गई है।

Check Also

Iran war threatens Hormuz-Suez trade, could use Houthis to escalate war

ईरान युद्ध से होर्मुज-स्वेज के रास्ते होने वाला व्यापार खतरे में, हूतियों का इस्तेमाल कर बढ़ा सकता है युद्ध का दायरा

वाशिंगटन। ट्रंप सरकार ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला तेल परिवहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *