गुरुवार, अक्तूबर 01 2026 | 06:36:29 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियोमार्ट क्विक की इंडिपेंडेंस सेल: 80% तक छूट
JioMart Quick Independence Sale Up to 80% off

जियोमार्ट क्विक की इंडिपेंडेंस सेल: 80% तक छूट

16 अगस्त तक चलेगी सेल, ग्रॉसरी से इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तक ऑफर, चुनिंदा पेमेंट विकल्पों पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी

 

मुंबई. स्वतंत्रता दिवस से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए जियोमार्ट क्विक ने ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल शुरू की है। 12 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस पांच दिन की सेल में ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरतों, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन समेत कई श्रेणियों में 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके साथ चुनिंदा पेमेंट विकल्पों पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी लिया जा सकेगा।

जियोमार्ट की क्विक कॉमर्स सेवा जियोमार्ट क्विक पर ग्राहक रोजमर्रा के सामान के साथ त्योहारों और खास मौकों से जुड़ी खरीदारी भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सेल में ग्रॉसरी, डेली एसेंशियल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फेस्टिव जरूरतों से जुड़े कई प्रोडक्ट और प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। ऑर्डर की डिलीवरी ग्राहकों के घर तक मिनटों में करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

सेल के दौरान सामान्य डिस्काउंट के अलावा इंडिपेंडेंस डे से जुड़े खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं चुनिंदा भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।

जियोमार्ट क्विक ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल 16 अगस्त तक जियोमार्ट ऐप और वेबसाइट पर लाइव रहेगी।

Check Also

Shreya Ghoshal is the new brand ambassador of Shaya by CaratLane, which will give a new identity to silver jewellery.

श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

मुंबई, महाराष्ट्र. CaratLane के सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड Shaya ने अपने आठवें जन्मदिन के मौके पर श्रेया घोषाल को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *