गुरुवार, अक्तूबर 01 2026 | 05:20:52 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 25 राज्यों के 450 से अधिक स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
IIHMR University begins new academic session with over 450 students from 25 states

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 25 राज्यों के 450 से अधिक स्टूडेंट्स के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

Jaipur. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों से आए 450 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। नए बैच में एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) तथा मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स शामिल हैं।

 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी के साथ हेल्थकेयर क्षेत्र के कई वरिष्ठ विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इनमें मदरहुड हॉस्पिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजयरत्न वेंकटरमन, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के रीजनल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दीपक वेणुगोपालन, ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर – हेल्थ ट्रांसफॉर्मेशन निलेश माहेश्वरी, अडानी हेल्थकेयर की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नेहा लाल तथा डॉक्टर्स फॉर यू के प्रेसिडेंट डॉ. रजत जैन शामिल रहे।

 

इस अवसर पर डॉ. पी.आर. सोडानी ने स्टूडेंट्स का स्वागत करते हुए कहा, “आज आप केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत नहीं कर रहे हैं, बल्कि ऐसी यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं जो आपको सीखने, नेतृत्व विकसित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देगी। हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा और नई तकनीकें स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप बदल रही हैं। ऐसे समय में आवश्यकता ऐसे पेशेवरों की है, जो नवाचार को समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ सकें।”

 

कार्यक्रम के दौरान हेल्थकेयर इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों से परिचित कराया। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में नेतृत्व, नवाचार, डेटा आधारित निर्णय, तकनीक के प्रभाव, टीमवर्क, निरंतर सीखने तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने स्टूडेंट्स को जिज्ञासु बने रहने, नए प्रयोग करने, चुनौतियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से सामना करने और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

 

ओरिएंटेशन के पहले दिन टीम ओलंपिक्स-2026 का भी आयोजन किया गया। इस इंटरैक्टिव टीम-बिल्डिंग गतिविधि का उद्देश्य स्टूडेंट्स में संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समन्वय, समस्या-समाधान, रणनीतिक सोच और टीम भावना का विकास करना था।

 

12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाला यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत संस्कृति, उद्योग जगत की अपेक्षाओं और प्रोफेशनल नेटवर्किंग से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें भविष्य के हेल्थकेयर लीडर्स के रूप में तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘कल्चरल रेंडेवू’ का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर पद्म भूषण से सम्मानित, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता तथा मोहन वीणा के प्रणेता पंडित विश्व मोहन भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललित के. पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

Check Also

IPE Hyderabad announces scholarship worth Rs 2 lakh for top performing CAT aspirants

IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

हैदराबाद, तेलंगाना. बेहतर CAT स्कोर अब आर्थिक सहायता के साथ क्वालिटी मैनेजमेंट एजुकेशन के दरवाजे खोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *