बुधवार, नवंबर 11 2026 | 10:11:28 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / कई दुर्घटनाओं को देखते हुए जुलाई में 20 से अधिक पायलटों पर अस्थायी पाबंदी

कई दुर्घटनाओं को देखते हुए जुलाई में 20 से अधिक पायलटों पर अस्थायी पाबंदी

मुंबई। विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने विभिन्न घटनाओं के बाद जुलाई में अब तक विभिन्न एयरलाइन के 20 से अधिक पायलटों को अस्थायी रूप से ड्यूटी से हटा दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह कहा।अधिकारी ने कहा कि इन पायलटों को विमान उड़ाने को लेकर तीन से छह महीने के लिये पाबंदी लगायी गयी है।एक महीने में हवाईजहाज के रनवे से बाहर निकलने / फिसलने जैसे पांच घटनाएं हुई।अधिकारी ने कहा, ‘‘इस महीने हमने कई घटनाएं देखी जिसके कारण इन पायलटों पर अस्थायी तौर पर पाबंदी लगायी गयी है। हमने अब तक 20 से अधिक पायलटों पर अस्थायी तौर पर विमान उड़ाने को लेकर पाबंदी लगायी है। जांच अभी लंबित है।’’ अधिकारी ने कहा कि इनमें से कुछ घटनाओं की जांच को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के हवाल किया गया है। अन्य घटनाओं की जांच का काम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) खुद कर रहा है।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *