शुक्रवार, मार्च 27 2026 | 04:59:49 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 31 जुलाई को आ रही है Kia Seltos- MG Hector, Tata Harrier से होगी टक्कर

31 जुलाई को आ रही है Kia Seltos- MG Hector, Tata Harrier से होगी टक्कर

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की किया मोटर्स (Kia Motors) भारत में बनी अपनी पहली गाड़ी 31 जुलाई को पेश करेगी. कंपनी ने मिड साइज SUV सेल्टोस की मैन्युफैक्चरिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित कारखाने में की है. किया मोटर्स डीलरशिप्स पर इस कार की आधिकारिक बुकिंग 16 जुलाई को शुरू हुई थी. बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है.

Kia Seltos को ऑनलाइन और डीलरशिप्स के जरिए 25000 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट पर बुक कराया जा सकता है. इस वक्त देश के 160 शहरों में किया मोटर्स की 265 डीलरशिप हैं. Kia Seltos की एक्स शोरूम कीमत 11-17 लाख रुपये के बीच रह सकती है. ऑन रोड प्राइस की बात करें तो यह 12.20 लाख से 19.7 लाख रुपये तक रह सकता है.

जून में हुई थी अनवील
Kia मोटर्स ने जून में भारत में Seltos को ग्लोबली अनवील किया था. इस कार का मुकाबला MG Hector, टाटा हैरियर, ​Mahindra XUV500, Jeep Compass और Hyundai Creta से होगा. कंपनी की योजना भारत में अपने 4 नए मॉडल को अगले 2 सालों में लॉन्च करने की है. Kia हुंडई मोटर ग्रुप का हिस्सा है. सेल्टोस को भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर डिजाइन व विकसित किया गया है. इसे कंपनी के अनंतपुर, आंध्र प्रदेश के प्लांट से मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका व अन्य एशियाई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा.

इंजन स्पेसिफिकेशन
भारत में Seltos पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. ये दोनों BS 6 एमिशन नॉर्म्स का पालन करने वाले होंगे. इसमें जीटी लाइन और टेक लाइन इंजन होंगे. एक 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल; दूसरा 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन होगा. सेल्टोस 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक, स्टैंडर्ड CVT ऑटोमेटिक और 7 स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आएगी.

एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें तो KIA Seltos में किया की सिग्नेचर टाइगर नोज फ्रंट ग्रिल, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगी. इस कार में 16.17,18 इंच अलॉय व्हील्स होंगे.

इं​टीरियर फीचर्स
इस कार के अंदर 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. ड्राइवर के लिए एक डिजि​टल टीएफटी स्क्रीन, एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ होगा. इसके अलावा इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सनरूफ आदि मिलेगा.

सेफ्टी फीचर्स
Kia Seltos के सेफ्टी फीचर्स में ड्युअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ट वार्निंग, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम मिलेंगे. इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक फोर्स असिस्ट सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा भी मिलेंगे.

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *