गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:37:13 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / डीलशेयर को मिले एक मिलियन से अधिक ऑर्डर

डीलशेयर को मिले एक मिलियन से अधिक ऑर्डर

जयपुर। ई-कॉमर्स रिटेल स्टार्ट-अप डीलशेयर ने एक साल के अंदर एक मिलियन से अधिक ऑर्डर हासिल किए है और इसमें80 फीसदी ऑर्डर टियर 2 शहरों और मुख्य रूप से औसत और मध्यम-आय वाले समूहों से आए हैं। गौरतलब है कि डीलशेयर एक समूह-खरीदारी वाला प्लेटफार्म है जहां चुनिंदा लोकप्रिय सामानों को बहुत कम कीमत पर समूह बना कर खरीदा जा सकता है। यह काफी हद तक चीन के पिनडुओडुओ के मॉडल से प्रेरित है, जो यूजर्स को ग्रुप बनाकर खरीदारी के लिए प्रेरित करता है और दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ प्रोडक्ट का ऑफर साझा करने को बढ़ावा देता है, जो उत्पादों को खरीदने के लिए आगे भी लोगों को जोड़ते है और इस तरह शृंखला आगे बढ़ती है। डीलेशेयर के संस्थापक और सीईओ विनीत राव ने बताया कि डीलशेयर ने जयपुर में प्रतिदिन लगभग 8000 ऑर्डर के साथ अपनी बिक्री दोगुनी कर दी है। टियर 2, 3, 4 बाजारों में 2020 के अंत तक डीलशेयर बाजार में 5 फीसदी की हिस्सेदारी का इरादा लिए हुए है।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *