गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 04:14:45 AM
Breaking News
Home / राजकाज / इकॉनमी की हालत पर मोदी सरकार पर बरसे मनमोहन सिंह, बताए सुस्ती के प्रमुख कारण

इकॉनमी की हालत पर मोदी सरकार पर बरसे मनमोहन सिंह, बताए सुस्ती के प्रमुख कारण

नई दिल्ली| देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि विकास की दर पिछले 15 सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है, बेरोजगारी दर 45 सालों के उच्चतम स्तर पर है, घरेलू मांग चार दशक के निचले स्तर पर है, बैंक पर बैड लोन का बोझ सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, इलेक्ट्रिसिटी की मांग 15 सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है, कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था की हालत बेहद गंभीर है। यह बात उन्होंने अंग्रेजी अखबर ‘द हिंदू’ में अपने एक लेख में कहा है, साथ में यह भी कहा कि यह बात मैं विपक्ष के नेता के रूप में नहीं कह रहा हूं।

देश की आर्थिक हालत ठीक : वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर

मनमोहन सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब देश के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कहा कि देश की आर्थिक हालत ठीक है। जीडीपी 7.5 फीसदी की रफ्तार से विकास कर रही है जो जी-20 देशों में सबसे ज्यादा है। मनमोहन सिंह ने अपने लेख में साफ-साफ कहा है कि देश की तमाम संस्थाओं और सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है। आर्थिक सुस्ती के लिए ये प्रमुख कारणों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वहां की सामाजिक स्थिति को दर्शाती है। अर्थव्यवस्था के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि उस देश के लोग वहां के संस्थानों पर कितना भरोसा करते हैं। यह संबंध जितना मजबूत होगा, अर्थव्यवस्था की नींव उतनी मजबूत होगी।

Check Also

India-UK FTA could take bilateral trade to $115 billion by 2030, with 7-10 lakh new jobs expected to be created: Assocham

भारत-ब्रिटेन एफटीए से 2030 तक 115 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है द्विपक्षीय व्यापार, 7-10 लाख नई नौकरियों के सृजन होने की उम्मीद: एसोचैम

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच लागू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से वर्ष 2030 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *